Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सनराइजर्स हैदराबाद के सामने बौनी साबित हुई राजस्थान रॉयल्स, हैदराबाद के कदम विजेता की ओर

वैसे तो यह कहना काफी मुश्किल है कि इस बार का आईपीएल विजेता कौन होगा लेकिन सम्भावनाएँ SRH की तरफ ज्यादा हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 25 May 2024 11:11:39

सनराइजर्स हैदराबाद के सामने बौनी साबित हुई राजस्थान रॉयल्स, हैदराबाद के कदम विजेता की ओर

रविवार 26 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आईपीएल 2024 का फाइनल का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मध्य खेला जाएगा। करीब-करीब यह मुकाबला उसी तरह का होगा जैसा KKR और SRH के मध्य क्वालीफॉयर 1 में हुआ था। वहाँ भी यही दोनों टीमें एक-दूसरे के सामने थी, जिसमें KKR ने विजय प्राप्त की थी। वैसे तो यह कहना काफी मुश्किल है कि इस बार का आईपीएल विजेता कौन होगा लेकिन सम्भावनाएँ SRH की तरफ ज्यादा हैं। जिस अंदाज में उन्होंने पहले केकेआर से मुकाबला किया और फिर कल जिस तरह से उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को रौंदा इससे इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि इस आईपीएल की विजेता SRH बनेगी।

आईपीएल 2024 के शुरुआती मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करने वाली राजस्थान रॉयल्स का क्वालीफायर-2 सनराइजर्स हैदराबाद से हारकर सफर खत्म हो गया है। कप्तान संजू सैमसन के चेहरे पर टूर्नामेंट से बाहर होने का दर्द साफ नजर आया। संजू ने कहा कि हमारे गेंदबाजों ने तो काफी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन हमारे बल्लेबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। संजू सैमसन ने हैदराबाद के खिलाफ टीम की हार के लिए मध्यक्रम बल्लेबाजों के प्रदर्शन को सबसे बड़ी वजह बताया। बता दें कि आईपीएल 2024 के क्वालीफायर-2 में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिनर्स के सामने राजस्थान के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए और टीम को 36 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि हमें अपने गेंदबाजों पर गर्व है, लेकिन बीच के ओवर्स में हमारे मध्यक्रम बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक नहीं खेल सके। संजू ने कहा कि मैच के दौरान ओस भी नहीं गिरी, इससे सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों के काम आसान हो गया। उन्होंने कहा कि ये अनुमान लगाना कठिन है कि ओस कब गिरेगी और कब नहीं। दूसरी पारी में पिच से गेंदबाजों को टर्न मिल रहा था। हैदराबाद ने हमारे दाएं हाथ के बल्लेबाजों के सामने स्पिनर्स का अच्छा इस्तेमाल किया। सैमसन ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए ध्रुव जुरेल और रियान पराग की तारीफ की।
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले सनराइजर्स हैदराबाद को बल्लेबाजी का न्योता दिया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान के सामने 176 रन के लक्ष्य रखा। हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंद पर 50 तो ट्रेविस हेड ने 34 और राहुल त्रिपाठी ने 15 गेंदों पर 37 रन की शानदार पारी खेली। आरआर के लिए बोल्ट और आवेश खान ने 3-3 विकेट लिए तो संदीप शर्मा ने दो विकेट चटकाए।

हैदराबाद के 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम 7 विकेट पर 139 रन ही बना सकी। आरआर की ओर से ध्रुव जुरेल ने 35 गेंद पर नाबाद 56 और यशस्वी जायसवाल ने 42 रन की पारी खेली। वहीं सनराइजर्स की ओर से शाहबाज अहमद ने 23 रन देकर 3 तो अभिषेक शर्मा ने 24 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology