न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का बड़ा बयान, IPL के इस नियम को चाहते हैं हटाना

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन के शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा है कि आईपीएल विदेशी खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग शेयर करने और उनके साथ खेलने की अनुमति देता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 12 Mar 2025 3:47:33

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का बड़ा बयान, IPL के इस नियम को चाहते हैं हटाना

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन के शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा है कि आईपीएल विदेशी खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग शेयर करने और उनके साथ खेलने की अनुमति देता है। उन्होंने खुलासा किया कि अगर उन्हें मौका मिले तो वे इस कैश-रिच लीग से एक नियम हटाना चाहेंगे।

राजस्थान रॉयल्स (RR) ने आईपीएल 2025 की मेगा-नीलामी से पहले जोस बटलर को रिलीज कर दिया, जिसके बाद फ्रैंचाइजई ने सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, संदीप शर्मा और शिमरॉन हेटमायर को रिटेन किया। इसके बाद बटलर को नीलामी में गुजरात टाइटन्स (GT) ने ₹15.75 में खरीद लिया।

जियोहॉटस्टार पर जब जोस बटलर के राजस्थान रॉयल्स से जाने के बारे में पूछा गया, तो संजू ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि वे उनके करीबी दोस्त और बड़े भाई जैसे हैं।

सैमसन ने कहा, 'आईपीएल आपको टीम का नेतृत्व करने और उच्चतम स्तर पर खेलने का अवसर देता है, लेकिन यह आपको घनिष्ठ दोस्ती बनाने का भी अवसर देता है। जोस बटलर मेरे सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं। हमने 7 साल तक एक साथ खेला, एक लंबी बल्लेबाजी साझेदारी बनाई. हम एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह से जानते थे और हमेशा संपर्क में रहते थे। वह मेरे लिए एक बड़े भाई की तरह थे'।

उन्होंने कहा, 'जब मैं कप्तान बना, तो वह मेरे उप-कप्तान थे और टीम का नेतृत्व करने में मेरी मदद करने में एक बड़ी भूमिका निभाई। उन्हें जाने देना मेरे लिए सबसे चुनौतीपूर्ण चीजों में से एक रहा है। यहां तक कि इंग्लैंड सीरीज के दौरान, मैंने उन्हें डिनर पर बताया कि मैं अभी भी इससे उबर नहीं पाया हूं। अगर मैं आईपीएल में एक चीज बदल सकता हूं, तो मैं खिलाड़ियों को रिलीज करने के नियम को बदलूंगा। हालांकि इसके अपने सकारात्मक पहलू हैं, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर, आप वर्षों से बनाए गए कनेक्शन और रिश्ते खो देते हैं। यह मेरे लिए, पूरी फ्रेंचाइजी, मालिकों, कोचों और आरआर से जुड़े सभी लोगों के लिए कठिन रहा है। जोस हमारे लिए परिवार थे'।

टीम में जुरेल, पराग और हेटमायर जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को बनाए रखने के प्रभाव पर बोलते हुए संजू ने कहा, 'बेशक, यह एक बड़ी भूमिका निभाता है। पहले से ही टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ियों के होने से एक बेहतरीन जुड़ाव बनता है। इससे मेरा काम आसान हो जाता है क्योंकि हम मैदान के अंदर और बाहर एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं और इससे टीम में बेहतर समन्वय बनाने में मदद मिलती है'।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत