न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्लेऑफ में पहुँचने वाली दूसरी टीम बनी राजस्थान रॉयल्स, शेष दो स्थानों के लिए इन 5 में होगा घमासान

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की जीत का सबसे बड़ा फायदा राजस्थान रॉयल्स को हुआ है। संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बनाने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के बाद दूसरी टीम बन गई है। अब प्लेऑफ के दो टिकट ही शेष हैं, जिनके लिए 5 टीमों के बीच लड़ाई होनी है, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स शामिल है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 15 May 2024 1:36:55

प्लेऑफ में पहुँचने वाली दूसरी टीम बनी राजस्थान रॉयल्स, शेष दो स्थानों के लिए इन 5 में होगा घमासान

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की जीत का सबसे बड़ा फायदा राजस्थान रॉयल्स को हुआ है। संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बनाने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के बाद दूसरी टीम बन सकती है। 44वें मैच के बाद ही प्लेऑफ में पहुंचने के कगार पर खड़ी राजस्थान रॉयल्स (RR) का इंतजार बढ़ता जा रहा है। संजू सैमसन की अगुआई वाली टीम की गाड़ी अचानक पटरी से उतर गई है। 9 में से 8 मैच जीतने वाली टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए एक मैच जीतना है। वह लगातार 3 मैच हार गई है।

राजस्थान रॉयल्स के अभी 2 मैच बाकी हैं। 15 मई को पंजाब किंग्स और 19 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स से मैच खेलना है। अभी RR के 16 अंक हैं, इससे यह तो तय है कि वह प्लेऑफ करने वाली दूसरी टीम है, लेकिन टॉप-2 में बने रहने के लिए उसे अपने शेष बचे दो मैचों में से कम से कम एक मैच जीतना होगा। टॉप-2 में रहना काफी महत्वपूर्ण है। तभी फाइनल में पहुंचने के लिए 2 मौके मिलेंगे।

अब प्लेऑफ के दो टिकट ही शेष हैं, जिनके लिए 5 टीमों के बीच लड़ाई होनी है, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स शामिल है। आइये जानते हैं कौन सी टीम के क्वालीफाई करने के ज्यादा चांस और कौन सी टीम भगवान भरोसे है?

सबसे पहले बात करते हैं चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की, ये दो ऐसी टीमें हैं, जो अभी भी 16 अंक या उससे ज्यादा अंक हासिल कर सकती हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के 13 मैचों में 14 अंक हैं, अगर वह अपना आखिरी मुकाबला जीत जाती है तो आसानी से प्लेऑफ में क्वालीफाई कर जाएगी। वहीं हैदराबाद की टीम के 12 मैचों में 14 अंक हैं। अगर वह एक मैच भी जीत जाएगी तो प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लेगी।

वहीं, आरसीबी की बात करें तो उसके 13 मैचों में 12 अंक हैं, ऐसे में आरसीबी बनाम सीएसके मैच वर्चुअल नॉकआउट मैच की तरह ही होगा। इस आखिरी मुकाबले में आरसीबी अगर 18 रन से ज्यादा के अंतर से जीतती है या 18.1 ओवर में रन चेज करने में सफल हो जाती है तो प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लेगी। वहीं, अगर सीएसके जीतती है तो वह 16 अंकों के साथ आसानी से क्वालीफाई कर लेगी।

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो इन दोनों का प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल है। दिल्ली ने 14 मैचों में टीम के 14 अंक ही हासिल किए हैं और उसका नेट रन रेट -0.377 है। यहां से उसे कोई चमत्कार ही प्लेऑफ तक पहुंचा सकता है। इसी तरह एलएसजी ने 13 मैचों में 12 अंक हासिल किए हैं और उसका नेट रन रेट -0.787 है। अगर एलएसजी को क्वालीफाई करना है तो उसे आखिरी मैच में राजस्थान रॉयल्स को बड़े अंतर के साथ हराना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल