न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दो साल बाद राहुल ने लगाया शतक, सेंचुरियन में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज

भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया है। यह उनके टेस्ट करियर का आठवां शतक है। बॉक्सिंग डे टेस्ट में मुश्किल समय में शानदार शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया। उनकी पारी के दम पर ही भारत ने पहली पारी में 245 रनों का स्कोर खड़ा किया

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Dec 2023 10:48:52

दो साल बाद राहुल ने लगाया शतक, सेंचुरियन में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया है। यह उनके टेस्ट करियर का आठवां शतक है। बॉक्सिंग डे टेस्ट में मुश्किल समय में शानदार शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया। उनकी पारी के दम पर ही भारत ने पहली पारी में 245 रनों का स्कोर खड़ा किया।

राहुल ने मुश्किल वक़्त पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 137 गेंद पर 14 चौके और चार छक्कों की मदद से 101 रन बनाए। राहुल ने दो साल बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाया है। इससे पहले 2021-22 में केएल राहुल ने इसी मैदान में 260 गेंदों में 123 रनों की शतकीय पारी खेली थी। इसी के साथ राहुल सेंचुरियन में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज बन गए। राहुल बतौर विकेट कीपर एशिया के बाहर शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज़ हैं। इससे पहले ऋषभ पंत चार बार, विजय मांजरेकर, अजय रात्रा और ऋद्धिमान साहा एक - एक बार ऐसा कर चुके हैं।

भारतीय विकेटकीपर का टेस्ट शतक (एशिया से बाहर)

ऋषभ पंत: 4 शतक

विजय मांजरेकर: एक शतक

अजय रात्रा: एक शतक

ऋद्धिमान साहा: एक शतक

केएल राहुल: एक शतक

केएल राहुल का विदेशी सरजमीं पर यह सातवां शतक है। इससे पहले राहुल ने दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाए हैं। राहुल के करियर का यह तीसरा बॉक्सिंग डे टेस्ट है। इससे पहले उन्होंने 2021 और 2014 में भी बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला है। राहुल का टेस्ट डेब्यू ही बॉक्सिंग डे टेस्ट में हुआ था। 26 दिसंबर 2014 में राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उसके बाद दूसरे बॉक्सिंग डे टेस्ट 26 दिसंबर 2021 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेला था। फिर से उन्होंने बॉक्सिंग डे टेस्ट पर ही शतक लगाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत