न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गिल के आउट होने का रिप्ले देख भड़के राहुल द्रविड़, जताई हैरानी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले की शुरुआत में भारतीय टीम कितने दबाव में थी, इसका अंदाजा कोच राहुल द्रविड़ के एक्सप्रेशंस से लगाया जा सकता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 15 Dec 2023 4:07:19

गिल के आउट होने का रिप्ले देख भड़के राहुल द्रविड़, जताई हैरानी

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली तीन मैचों की टी-20 सीरीज को बराबरी पर लाकर खत्म करने में सफलता प्राप्त की। भारत ने तीसरे और अन्तिम मैच में दक्षिण अफ्रीका को 106 रन से मात दी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले की शुरुआत में भारतीय टीम कितने दबाव में थी, इसका अंदाजा कोच राहुल द्रविड़ के एक्सप्रेशंस से लगाया जा सकता है। 'करो या मरो' के इस मुकाबले में जब शुभमन गिल ने एलबीडब्ल्यू का रिव्यू नहीं लिया और आउट करार दे दिए गए, तब राहुल द्रविड़ भड़कते हुए नजर आए।

दरअसल, मैच के तीसरे ओवर में ही शुभमन गिल एक स्वीप शॉट खेलते वक्त चूक गए और गेंद उनके पैड से टकरा गई। यहां जोरदार अपील हुई और अंपायर ने उंगली खड़ी कर दी। शुभमन गिल यहां रिव्यू लेना चाहते थे। उन्होंने दूसरे छोर पर खड़े यशस्वी जायसवाल से इस बारे में चर्चा की। कुछ देर बात करने के बाद गिल ने रिव्यू नहीं लेने का फैसला किया और पवेलियन की ओर चलते बने।

बाद में जब इस विकेट का रिप्ले दिखाया गया तो साफ नजर आया कि गिल आउट नहीं थे। गेंद स्टम्प से बाहर जा रही थी। यानी अगर गिल रिव्यू ले लेते तो वह आउट नहीं होते। इस रिप्ले को देख भारतीय कोच राहुल द्रविड़ बेहद हताश दिखाई दिए। कैमरे में उनका फ्रस्टेशन भी कैद हो गया।

सूर्या और यशस्वी ने संभाली भारतीय पारी

गिल के आउट होने के बाद अगली ही गेंद पर केशव महाराज ने तिलक वर्मा को भी पवेलियन भेज भारतीय टीम पर दबाव बना दिया। हालांकि सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जायसवाल की दमदार पारियों की बदौलत भारतीय टीम 200 के पार पहुंच गई। बाद में कुलदीप यादव ने 5 विकेट झटकते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम को महज 95 रन पर ही ढेर कर दिया। भारतीय टीम ने यहां 106 रन से मुकाबला जीता।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल