न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अश्विन सहित 4 खिलाड़ी टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए नामित, U-19 Asia Cup की सेमीफाइनल लाइनअप तय

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को 'टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर' पुरस्कार के लिए चार खिलाड़ियों को नामित किया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 Dec 2021 8:54:13

अश्विन सहित 4 खिलाड़ी टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए नामित, U-19 Asia Cup की सेमीफाइनल लाइनअप तय

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को 'टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर' पुरस्कार के लिए चार खिलाड़ियों को नामित किया है। इसमें अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी शामिल हैं। अश्विन को 2021 में गेंद और बल्ले के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नोमिनेट किया गया है। अश्विन ने 16.23 के औसत से 8 टेस्ट में 52 विकेट लिए और 28.08 के औसत के साथ 337 रन बनाए। उनके बल्ले से एक शतक भी निकला। अश्विन को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया था। उन्होंने 32 विकेट लेने के साथ 189 रन बनाए थे।

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट, न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन और बाएं हाथ के श्रीलंकाई बल्लेबाज व कप्तान दिमुथ करुणारत्ने भी पुरस्कार की होड़ में हैं। रूट ने 15 टेस्ट में 6 शतक के साथ 1708 रन बनाए। जैमिसन ने 5 टेस्ट में 17.51 के औसत से 27 विकेट लिए हैं। वे भारत के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे थे। करुणारत्ने के खाते में 7 टेस्ट में 69.38 के औसत से 902 रन हैं। करुणारत्ने ने चार शतक जमाए।

ravichandran ashwin,u-19 asia cup,icc,india,bangladesh,joe root,sports news in hindi

अंडर-19 एशिया कप : 30 दिसंबर को बांग्लादेश से भिड़ेगा भारत

दुबई में मंगलवार को गत चैंपियन बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच अंडर-19 एशिया कप का अंतिम ग्रुप मैच दो अधिकारियों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के कारण रद्द कर दिया गया। इसके साथ ही सेमीफाइनल लाइनअप तय हो गई। बेहतर रन गति के कारण बांग्लादेश ग्रुप बी में शीर्ष पर रहा और श्रीलंका दूसरे नंबर पर। अब 30 दिसंबर को पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश का सामना भारत और दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका की भिड़ंत पाकिस्तान से होगी। फाइनल 1 जनवरी को खेला जाएगा।

ग्रुप ए में पाकिस्तान पहले तथा भारत दूसरे स्थान पर रहा। बहरहाल आज के मैच की बात करें तो जब 32.4 ओवर का खेल हो चुका था तब दो अधिकारियों का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद मुकाबले को रद्द कर दिया गया। तब बांग्लादेश के चार विकेट पर 130 रन थे। उल्लेखनीय है कि भारत ने 2000, 2008, 2012 और 2018 में चार बार खिताब जीता।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत