न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL में इस टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं अश्विन, सचिन ने दोस्त की जान बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को यूं कहा थैंक्स

भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं। हालांकि वे वनडे और टी20 की तुलना में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 Dec 2021 12:23:09

IPL में इस टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं अश्विन, सचिन ने दोस्त की जान बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को यूं कहा थैंक्स

भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं। हालांकि वे वनडे और टी20 की तुलना में टेस्ट में ज्यादा घातक साबित हुए हैं। ऐसे में आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने लीग के 2022 सीजन के लिए अश्विन को रिटेन नहीं किया। अश्विन 2008 से 2015 तक महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का हिस्सा थे। इसके बाद वे पुणे सुपर जॉएंट्स, पंजाब किंग्स और फिर दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा रहे। अश्विन ने एक बार फिर से चेन्नई के लिए खेलने के संकेत दिए हैं। लखनऊ या अहमदाबाद में से अश्विन का कॉन्ट्रैक्ट नहीं होता है तो वे नीलामी में उतरेंगे और वहां वे चेन्नई द्वारा भी खरीदे जा सकते हैं।

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर '40 शेड्स ऑफ ऐश' पर एक फैन के सवाल के जवाब में कहा कि चेन्नई मेरे दिल के सबसे करीब है और इसलिए मैं 'घर वापसी' करना पसंद करूंगा। चेन्नई मेरे दिल के सबसे करीब फ्रेंचाइजी है। मेरे लिए सीएसके एक स्कूल की तरह है। यहीं से मैंने प्री केजी, एलकेजी, यूकेजी, प्राइमरी स्कूल में दाखिला लिया, फिर मैंने अपना मिडिल स्कूल किया, और फिर हाई स्कूल शुरू किया और 10वीं कक्षा पूरी की। बोर्ड की परीक्षा में मैं एक अलग स्कूल में चला गया। मैंने 11वीं और 12वीं 1-2 साल बाहर की। फिर मैंने जूनियर कॉलेज के कुछ साल किए। लेकिन सब कुछ पूरा करने के बाद, जाहिर है कि किसी को अगर सही घर आना होगा तो मैं भी घर वापस आना पसंद करूंगा। लेकिन यह सब नीलामी पर निर्भर है।

ravichandran ashwin,sachin tendulkar,csk,traffic police,ipl,sports news in hindi

सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा लंबा-चौड़ा नोट, की यह अपील

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने‌ दुर्घटना में घायल हुए दोस्त की जिंदगी बचाने वाले ट्रैफिक पुलिस को थैंक्स बोला है। सचिन ने ट्रैफिक पुलिस से मुलाकात की और काम करने के लिए सराहना की। सचिन ने ट्विटर पर पुलिस की तारीफ करते हुए लेख शेयर किया। इसके शीर्षक में सचिन ने लिखा कि ऐसे लोगों की वजह से दुनिया एक खूबसूरत जगह है। सचिन ने ट्वीट में लिखा कि, ‘‘कुछ दिनों पहले मेरे करीबी दोस्त के साथ एक गंभीर दुर्घटना हुई। भगवान की कृपा से वह अब बेहतर है। यह हालांकि यातायात पुलिस के एक कर्मी से समय पर मिली मदद की वजह से संभव हुआ। ट्रैफिक पुलिस ने समझदारी दिखाते हुए दुर्घटना में घायल व्यक्ति को एक ऑटो से तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

उसने इस दौरान यह सुनिश्चित किया कि गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त उसकी रीढ़ को और ज्यादा नुकसान नहीं हो। मैं पुलिसकर्मी से मिला और उनकी मदद के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। हमारे चारों ओर उनके जैसे कई लोग हैं - जो कर्तव्य से परे दूसरों की मदद करते है। ऐसे लोगों की वजह से दुनिया एक खूबसूरत जगह है। जनता को ऐसे सेवा करने वालो लोगों को धन्यवाद देने के लिए कुछ समय निकालना चाहिए।’’ सचिन ने आम लोगों से ट्रैफिक रूल्स का पालन करने की भी अपील की।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत