न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिंगापुर ओपन में पीवी सिंधु का सफर समाप्त, कैरोलिना मारिन ने हराया

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारत की पीवी सिंधु का सिंगापुर ओपन में अभियान पुरानी प्रतिद्वंद्वी स्पेन की कैरोलिना मारिन से गुरूवार को दूसरे दौर में हार के साथ समाप्त हो गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 30 May 2024 7:54:32

सिंगापुर ओपन में पीवी सिंधु का सफर समाप्त, कैरोलिना मारिन ने हराया

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारत की पीवी सिंधु का सिंगापुर ओपन में अभियान पुरानी प्रतिद्वंद्वी स्पेन की कैरोलिना मारिन से गुरूवार को दूसरे दौर में हार के साथ समाप्त हो गया। विश्व में 12वें नंबर की खिलाड़ी सिंधु को बीडब्लूएफ सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में दूसरे दौर में कड़े संघर्ष में 21-13,11-21, 20-22 से हार का सामना करना पड़ा।

इससे पहले भारतीय खिलाड़ी ने विश्व की 21वें नंबर की खिलाड़ी डेनमार्क की लाइन होजमार्क कजेर्सफेल्ट को पहले राउंड में 21-12, 22-20 से हराकर पूर्व ओलंपिक चैंपियन मारिन से भिड़ने का अधिकार पाया था। सिंधु और मारिन ने 2016 के रियो ओलंपिक के फ़ाइनल में एक-दूसरे का आमना-सामना किया था जिसमें मारिन विजेता रही थीं। गुरूवार की इस जीत के साथ मारिन ने सिंधु के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 12-5 कर लिया है।

पहले दौर में लाइन कजेर्सफेल्ट को हराया था

भारत की शीर्ष शटलर पीवी सिंधु ने शानदार जीत के साथ सिंगापुर ओपन बीडब्लूएफ 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है जबकि लक्ष्य सेन और किदाम्बी श्रीकांत पहले दौर में बाहर हो गए। सिंधु ने विश्व की 21वें नंबर की खिलाड़ी लाइन कजेर्सफेल्ट को लगातार गेमों में 21-12, 22-20 से पराजित किया। सिंधु ने 4-3 की बढ़त बनायी और फिर इसे आगे बढ़ाते हुए पहला गेम 21-12 से जीत लिया।

दूसरा गेम आखिर में जाते-जाते रोमांचक हो गया। डेनिश खिलाड़ी ने सिंधु को गलतियां करने के लिए मजबूर किया और 19-16 की बढ़त बना ली। दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता सिंधु ने चार गेम अंक बचाये और वापसी करते हुए 22-20 से गेम और मैच जीत लिया।

लक्ष्य सेन विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और मौजूदा ओलम्पिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसन से तीन गेमों के संघर्ष में 13-21, 21-16, 13-21 से हार गए। इससे पहले श्रीकांत जापान के कोडई नाराओका से 14-21,3-11 से हारकर बाहर हो गए। श्रीकांत दूसरे गेम में चोट के कारण रिटायर हो गए। श्रीकांत की चोट के बारे में अब तक पता नहीं चला है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक