Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दोहरा शतक लगाने में माहिर हैं पुजारा, रणजी में फिर लगाया, क्या मिलेगा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में मौका

इस शानदार प्रदर्शन के बाद पुजारा को नजरअंदाज करना काफी मुश्किल होगा। इंग्लैंड जैसी तगड़ी टीम के खिलाफ मामूली तकनीक वाले खिलाड़ियों को चुनने की बजाय टेस्ट विशेषज्ञ पुजारा को चुनना कोई खराब फैसला नहीं होगा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में ज्यादातार भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 08 Jan 2024 5:44:41

दोहरा शतक लगाने में माहिर हैं पुजारा, रणजी में फिर लगाया, क्या मिलेगा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में मौका

साउथ अफ्रीकी दौरे के बाद अब भारतीय टीम का घरेलू क्रिकेट सीजन शुरू होने वाला है। इस सीजन की शुरूआत गुरुवार 11 जनवरी से होने जा रही है। टीम इंडिया अपने घर पर सबसे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। फिर रोहित ब्रिगेड को 25 जनवरी से इंग्लैंड के विरुद्ध पांच टेस्ट मैच भी खेलने हैं। अफगानिस्तान सीरीज के लिए तो भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है, वहीं इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वॉड की घोषणा होनी बाकी है।

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन जल्द होने की उम्मीद है। वैसे इंग्लैंड के खिलाफ टीम चुनने में भारतीय चयनकर्ताओं को काफी माथापच्ची करनी पड़ सकती है। मौजूदा रणजी ट्रॉफी में कई खिलाड़ी शानदार खेल रहे हैं। अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी अपनी फॉर्म साबित की है। पुजारा ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में सौराष्ट्र की ओर से नाबाद 243 रनों की पारी खेली थी।

मुश्किल होगा पुजारा को नजरअंदाज करना

इस शानदार प्रदर्शन के बाद पुजारा को नजरअंदाज करना काफी मुश्किल होगा। इंग्लैंड जैसी तगड़ी टीम के खिलाफ मामूली तकनीक वाले खिलाड़ियों को चुनने की बजाय 'टेस्ट विशेषज्ञ' पुजारा को चुनना कोई खराब फैसला नहीं होगा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में ज्यादातार भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।

विराट कोहली और केएल राहुल को छोड़ दें तो बाकी बल्लेबाज अफ्रीका के खिलाफ उस टेस्ट सीरीज में संघर्ष करते दिखे थे। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले श्रेयस अय्यर की पुरानी कमजोरी फिर से उजागर हो गई, वहीं शुभमन गिल भी अपनी छाप नहीं छोड़ सके थे। ऐसे में इस बात की संभावना बन रही है कि पुजारा को इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा।

ऐसा है पुजारा का टेस्ट रिकॉर्ड

25 जनवरी को 36 साल के होने जा रहे पुजारा का टेस्ट करियर शानदार रहा है। पुजारा अब तक 103 टेस्ट मैचों में 43.60 की औसत से 7195 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 19 शतक और 35 अर्धशतक निकले। पुजारा ने भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला पिछले साल वर्ल्ड चैम्पियनशिप के फाइनल में खेला था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस फाइनल मैच में पुजारा 41 रन बना सके थे। इसके बाद पुजारा को टेस्ट टीम से ड्रॉप कर दिया गया था।

पुजारा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय हैं। पुजारा ने अब तक 258 फर्स्ट क्लास मैचों में 19,812 रन बनाए हैं। पुजारा ने इस दौरान 61 शतक और 77 अर्धशतक लगाए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सुनील गावस्कर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय हैं। सुनील गावस्कर ने 348 फर्स्ट क्लास मैचों में 51.46 की औसत से 25,834 रन बनाए, जिसमें 81 शतक और 105 अर्धशतक शामिल रहे। वहीं सचिन तेंदुलकर 25,396 रनों के साथ इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं।

दोहरे शतक जड़ने में माहिर हैं पुजारा


पुजारा रणजी ट्रॉफी में अबतक सौराष्ट्र की ओर से आठ दोहरे शतक लगा चुके हैं। रणजी ट्रॉफी में उनसे ज्यादा दोहरे शतक पारस डोगरा (9) ही लगा पाए थे। पुजारा फर्स्ट क्लास करियर में 17वां दोहरा शतक लगा चुके हैं। पुजारा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सर्वाधिक दोहरा शतक लगाने के मामले में इंग्लैंड के हर्बर्ट सटक्लिफ और मार्क रामप्रकाश के साथ संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं। सर डोनाल्ड ब्रैडमैन 37 दोहरे शतकों के साथ इस मामले में शीर्ष पर हैं। उनके बाद इंग्लैंड के वैली हैमंड हैं, जिन्होंने 36 दोहरे शतक लगाए थे। वहीं इलियास हेनरी हेंड्रेन 22 डबल सेंचुरी के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।
चेतेश्वर पुजारा के दोहरे शतक

302 सौराष्ट्र vs उड़ीसा

204 सौराष्ट्र vs महाराष्ट्र

352 सौराष्ट्र vs कर्नाटक

203 सौराष्ट्र vs मध्य प्रदेश

269 सौराष्ट्र vs तमिलनाडु

204 सौराष्ट्र vs झारखंड

248, सौराष्ट्र vs कर्नाटक

243* सौराष्ट्र vs झारखंड

भारत Vs इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल


1st टेस्ट: 25-29 जनवरी, हैदराबाद

2nd टेस्ट: 2-6 फरवरी, विशाखापट्टनम

3rd टेस्ट: 15-19 फरवरी, राजकोट

4th टेस्ट: 23-27 फरवरी, रांची

5th टेस्ट: 7-11 मार्च, धर्मशाला

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology