पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत 26 मार्च से हुई, लेकिन पहले ही मुकाबले ने लीग की प्रतिष्ठा पर सवाल खड़े कर दिए। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समैन के बीच हुए मैच में ऐसी अनोखी घटना हुई कि सफेद क्रिकेट गेंद अचानक गुलाबी नजर आने लगी। यह नजारा देख कर सोशल मीडिया पर लीग की खूब हंसी उड़ाई गई।
सफेद गेंद हुई गुलाबीमैच के दौरान खिलाड़ियों ने गेंद को चमकाने के लिए जर्सी और तौलिये का इस्तेमाल किया। वहीं सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि हैदराबाद किंग्समैन की जर्सी का रंग खराब क्वालिटी का था, जो गेंद पर लग गया और सफेद गेंद धीरे-धीरे गुलाबी दिखने लगी। रंग बदलने की वजह से अंपायरों को मजबूरन पहली पारी के लगभग 15 ओवर बाद गेंद बदलनी पड़ी।