न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान सुपर लीग : पेशावर जल्मी फाइनल में पहुंची, इस्लामाबाद यूनाइटेड को 8 विकेट से रौंदा

पेशावर जल्मी यहां जारी टी20 टूर्नामेंट पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के फाइनल में पहुंच गई है। उसने मंगलवार को खेले गए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 23 Jun 2021 11:07:02

पाकिस्तान सुपर लीग : पेशावर जल्मी फाइनल में पहुंची, इस्लामाबाद यूनाइटेड को 8 विकेट से रौंदा

अबु धाबी। पेशावर जल्मी यहां जारी टी20 टूर्नामेंट पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के फाइनल में पहुंच गई है। उसने मंगलवार को खेले गए एलिमिनेटर 2 मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड को 19 गेंदों पहले 8 विकेट से रौंद दिया। पेशावर को 175 रन की जरूरत थी जो उसने 16.5 ओवर में ही बना लिए। पेशावर की जीत के हीरो अफगानिस्तान के बल्लेबाज हजरतुल्ला जजई और वेस्टइंडीज के जोनाथन वेल्स रहे। दोनों ने अर्धशतक जमाए।

मैन ऑफ द मैच ओपनर जजई ने 44 गेंदों पर छह चौकों व चार छक्कों की बदौलत 66 रन ठोके। वेल्स की 55 रन की पारी में 43 गेंदों पर छह चौके व तीन छक्के शुमार रहे। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी हुई। शोएब मलिक 10 गेंदों पर पांच चौके व एक छक्के की मदद से 32 रन पर नाबाद लौटे। ओपनर विकेटकीपर कामरान अकमल ने आठ रन बनाए। हसन अली और मोहम्मद वसीम को 1-1 विकेट मिला। शादाब खान की जमकर धुनाई हुई। उन्होंने 4 ओवर में 55 रन ठुकवा दिए।

इससे पहले इस्लामाबाद ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 174 रन का अच्छा स्कोर खड़ा किया। हसन अली टॉप स्कोरर रहे। हसन ने 16 गेंदों पर पांच चौकों व तीन छक्कों की मदद से 45 रन जुटाए। कोलिन मुनरो भी 29 गेंदों पर 44 रन बनाने में सफल रहे। कप्तान शादाब ने 15 रन की पारी खेली। ओपनर उस्मान ख्वाजा 1 रन ही बना सके।

वहाब रियाज और उम्मेद आसिफ ने 2-2 और मोहम्मद इमरान, मोहम्मद इरफान व अमद बट ने 1-1 विकेट लिया। पेशावर अब 24 जून को फाइनल में मुल्तान सुल्तांस से भिड़ेगी। मुल्तान ने इसी मैदान पर सोमवार को खेले गए क्वालीफायर मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड को 31 रन से हरा फाइनल में जगह बनाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?