न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान सुपर लीग : मुल्तान सुल्तांस बना चैंपियन, फाइनल में पेशावर जल्मी को दी मात

मुल्तान सुल्तांस ने टी20 टूर्नामेंट पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के खिताब पर कब्जा जमा लिया। उसने गुरुवार रात यहां खेले गए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Jun 2021 10:45:24

पाकिस्तान सुपर लीग : मुल्तान सुल्तांस बना चैंपियन, फाइनल में पेशावर जल्मी को दी मात

अबु धाबी। मुल्तान सुल्तांस ने टी20 टूर्नामेंट पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के खिताब पर कब्जा जमा लिया। उसने गुरुवार रात यहां खेले गए फाइनल में पेशावर जल्मी को 47 रन से करारी शिकस्त दी। पेशावर के कप्तान वहाब रियाज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुल्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। सोहेब मकसूद और रिली रोसोऊ ने अर्धशतक ठोके। दोनों ने तेज तर्रार पारियां खेलते हुए मुल्तान की टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

सोहेब मकसूद रहे मैन ऑफ द मैच

सोहेब ने 35 गेंदों की पारी में छह चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 65 रन बनाए और नाबाद रहे। खास बात ये है कि वे मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज रोसेऊ ने 21 गेंदों पर ही पांच चौके व तीन छक्कों की मदद से 50 रन बना डाले। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी हुई। ओपनर शान मसूद ने 37 और विकेटकीपर कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 30 रन का योगदान दिया। जोनसन चार्ल्स खाता भी नहीं खोल सके, जबकि खुशदिल शाह 15 रन पर अविजित रहे। सामीन गुल और मोहम्मद इमरान को 2-2 विकेट मिले। मोहम्मद इरफान, वहाब व अमद बट को एक भी सफलता हासिल नहीं हुई।

शोएब मलिक रहे टॉप स्कोरर, फिफ्टी से चूके

जवाब में पेशावर के बल्लेबाज ज्यादा प्रतिरोध नहीं कर पाए और टीम नौ विकेट पर 159 रन तक ही पहुंच पाई। शोएब मलिक ने 28 गेंदों पर तीन चौकों व तीन छक्कों की मदद से सर्वाधिक 48 रन ठोके। विकेटकीपर ओपनर कामरान अकमल 28 गेंदों पर 36 रन बनाने में सफल रहे। रोवमैन पॉवेल ने 23, शेरफेन रुदरफोर्ड ने 18 रन बनाए। पिछले मैच के हीरो हजरतुल्ला जजई 6 रन ही बना सके। इमरान ताहिर ने तीन, इमरान खान व ब्लेसिंग मुजारबानी ने 2-2 और सोहेल तनवीर ने एक विकेट लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज