न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आस्ट्रेलिया के लिए मुश्किलें बढ़ी, चोट लगने से बाहर हुआ यह खिलाड़ी

इस मैच में भारत-ए की तरफ से केएल राहुल और ध्रुव जुरेल भी खेल रहे हैं। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया-ए ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। BGT की तैयारियों के लिहाज से दोनों टीमों के लिए ये सीरीज अहम है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 07 Nov 2024 6:29:38

आस्ट्रेलिया के लिए मुश्किलें बढ़ी, चोट लगने से बाहर हुआ यह खिलाड़ी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच दो अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज हो रही है। जिसका दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है और इस मैच में भारत-ए की तरफ से केएल राहुल और ध्रुव जुरेल भी खेल रहे हैं। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया-ए ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। BGT की तैयारियों के लिहाज से दोनों टीमों के लिए ये सीरीज अहम है। लेकिन दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के माइकल नेसर चोटिल होकर शेष मुकाबले से बाहर हो गए।

माइकल नेसर ने भारत-ए के खिलाफ पहली पारी में कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने 12.2 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट चटकाए और भारत-ए की टीम को 161 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई। उनके आगे भारत-ए के बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक पाए। ध्रुव जुरेल ने जरूर 80 रन बनाए और देवदत्त पड्डीक्कल ने 26 रनों का योगदान दिया। बाकी के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे। इसी वजह से भारत-ए की टीम पहली पारी में बड़ा स्कोर नहीं बना पाई।

माइकल नेसर ने सुबह के सेशन में बेहतरीन स्पैल किया। जब वह अपना 13वां ओवर कर रहे थे। इस ओवर की दूसरी गेंद करते समय वह लंगड़ाते हुए नजर आए। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने ESPNक्रिकइंफो से इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट लग गई है और वह इस मैच में दोबारा गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। जल्दी ही उनका स्कैन करवाया जाएगा।

माइकल नेसर को इससे पहले भी आखिरी शेफील्ड शील्ड गेम में हैमस्ट्रिंग के दर्द का अनुभव हुआ था। वह छोटे से ब्रेक के बाद ही लौट आए थे। उनके भारत के खिलाफ पर्थ में शुरू होने वाले टेस्ट सीरीज में शामिल होने की बिल्कुल उम्मीद नहीं है। उन्होंने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 2 टेस्ट मैच में 7 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा 4 वनडे मैचों में उनके नाम पर तीन विकेट दर्ज हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2023 में खेला था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत