न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रो कबड्‌डी लीग सीजन 10 : अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

प्रो कबड्डी लीग (PKL) के आयोजकों ने शुक्रवार को सीजन 10 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की संशोधित तारीखों की घोषणा की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 08 Sep 2023 6:33:15

प्रो कबड्‌डी लीग सीजन 10 : अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग (PKL) के आयोजकों ने शुक्रवार को सीजन 10 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की संशोधित तारीखों की घोषणा की। शुरुआत में 8-9 सितंबर को होने वाली नीलामी अब 9 और 10 अक्टूबर को होगी। इस महीने के अंत में शुरू होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय कबड्डी टीम की चल रही तैयारियों को देखते हुए एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (एकेएफआई) के अनुरोध पर खिलाड़ियों की नीलामी स्थगित कर दी गई थी। 500 से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे सीजन 10 प्लेयर पूल में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 की दो फाइनलिस्ट टीमों के 24 खिलाड़ियों सहित 500 से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रत्येक फ्रेंचाइजी के लिए उपलब्ध वेतन पर्स 5 करोड़ रुपये है। पीकेएल सीजन 10 के खिलाड़ियों की नीलामी में घरेलू और विदेशी खिलाड़ियों को चार कैटेगरी में बांटा जाएगा। कैटेगरी ए, बी, सी और डी हैं और खिलाड़ियों को प्रत्येक कैटेगरी के भीतर 'ऑल-राउंडर्स', 'डिफेंडर्स' और 'रेडर्स' के रूप में बांटा जाएगा। प्रत्येक कैटेगरी के लिए बेस प्राइस तय किया गया है। जिसमें, कैटेगरी ए- 30 लाख रुपये, बी - 20 लाख रुपये, सी-13 लाख रुपये और डी-9 लाख रुपये हैं।

टीमों ने शुरू की टीम बनाना पीकेएल टीमों ने सीजन के लिए लीग प्लेयर पॉलिसी के तहत सीजन 10 के लिए अपनी टीम बनाना शुरू कर दिया है। अगस्त 2023 में पीकेएल टीमों ने अपने संबंधित पीकेएल सीज़न 9 टीम से खिलाड़ियों को रिटेन किया। फ्रेंचाइजी के पास तीन श्रेणियों - एलीट रिटेन्ड प्लेयर्स (ईआरपी), रिटेन्ड यंग प्लेयर्स (आरवाईपी) और मौजूदा न्यू यंग प्लेयर्स (ईएनवाईपी) में खिलाड़ियों को बनाए रखने का विकल्प था। ईआरपी श्रेणी से 22, आरवाईपी श्रेणी में 24 और ईएनवाईपी श्रेणी में 38 सहित कुल 84 खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया था। गैर-रिटेन किए गए खिलाड़ी, जिनमें पवन सहरावत, विकास कंडोला और फजल अत्राचली जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं, नीलामी में शामिल होंगे।

पीकेएल के लीग कमिश्नर अनुपम गोस्वामी ने कहा, "हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 के खिलाड़ियों की नीलामी अब एशियाई खेलों के तुरंत बाद आयोजित की जाएगी। हमें यकीन है कि प्रशंसक इसमें उत्साह और रुचि दिखाएंगे।"

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल