न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'भैया ने ही सिखाया था…' विराट कोहली के टिप्स से प्रिंस यादव ने उन्हीं को किया बोल्ड, मैच के बाद खोला राज तो हर कोई रह गया हैरा

IPL 2026 के 50वें मुकाबले में LSG ने RCB को 9 रनों से हराया। प्रिंस यादव ने विराट कोहली को डक पर आउट कर बड़ा झटका दिया और बाद में खुलासा किया कि उन्हें कोहली ने ही गेंदबाजी का टिप्स दिया था। इस चौंकाने वाले खुलासे ने मैच के बाद सभी को हैरान कर दिया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 08 May 2026 8:05:52

'भैया ने ही सिखाया था…' विराट कोहली के टिप्स से प्रिंस यादव ने उन्हीं को किया बोल्ड, मैच के बाद खोला राज तो हर कोई रह गया हैरा

आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में गुरुवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 9 रनों से मात दे दी। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस बारिश से प्रभावित मुकाबले में डकवर्थ-लुईस नियम के तहत आरसीबी को 213 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम 19 ओवर में 6 विकेट खोकर सिर्फ 203 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ लखनऊ सुपर जाएंट्स ने इस सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। बारिश के कारण समय की बर्बादी हुई, जिसके चलते मैच को 19-19 ओवर का कर दिया गया था।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को पहला झटका जैकब बेथेल के रूप में लगा, जो सिर्फ 4 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद लखनऊ के युवा गेंदबाज प्रिंस यादव ने ऐसा करिश्मा किया, जिसने पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया। उन्होंने शानदार गेंद पर विराट कोहली को 46 पारियों के बाद बिना खाता खोले यानी डक पर पवेलियन भेज दिया।

कोहली के ही टिप्स से बने ‘विकेट टेकर’ प्रिंस यादव

मैच के बाद प्रिंस यादव ने अपने इस बड़े विकेट का श्रेय किसी रणनीति या कोचिंग नहीं, बल्कि खुद विराट कोहली को दिया। उन्होंने खुलासा किया कि पिछले मैच के बाद जब उनकी बातचीत विराट “भैया” से हुई थी, तो कोहली ने उन्हें गेंदबाजी को लेकर अहम सलाह दी थी।

प्रिंस के मुताबिक, कोहली ने उन्हें समझाया था कि जब तक गेंद पिच से मूवमेंट ले रही है, तब तक लगातार एक ही सही लेंथ पर गेंद डालते रहना चाहिए और धैर्य बनाए रखना चाहिए। इसी सलाह को उन्होंने इस मैच में पूरी तरह अपनाया और उसी रणनीति के दम पर विराट कोहली का बड़ा विकेट हासिल कर लिया।

प्रिंस ने यह भी बताया कि शुरुआत उनके लिए आसान नहीं थी। मैच की पहली ही गेंद पर उनसे एक मिसफील्ड हो गई थी, लेकिन उन्होंने तुरंत खुद को संभाला और फोकस बनाए रखा। उन्होंने कहा कि मानसिक मजबूती ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी।

लखनऊ के लिए यह जीत और भी खास रही क्योंकि टीम लगातार छह मुकाबले हार चुकी थी। प्रिंस ने कहा कि कठिन दौर जरूर रहा, लेकिन टीम ने हार नहीं मानी और अब यही जज्बा आगे भी जारी रहेगा।

पडिक्कल और पाटीदार ने संभाली RCB की पारी

हालांकि 9 रनों पर दो विकेट गिरने के बाद देवदत्त पडिक्कल और कप्तान रजत पाटीदार ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 53 गेंदों में 95 रनों की अहम साझेदारी की, जिससे RCB मैच में वापस आती दिखी।

पडिक्कल 25 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 61 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। उनकी पारी में 3 चौके और 6 लंबे छक्के शामिल रहे।

जितेश शर्मा इस मैच में भी फ्लॉप रहे और सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने। टिम डेविड ने 17 गेंदों में 40 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। क्रुणाल पांड्या ने 16 गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद रहते हुए कोशिश जारी रखी, जबकि रोमारियो शेपर्ड ने 15 गेंदों में 23 रन बनाए। बावजूद इसके दोनों की यह पारियां टीम को जीत नहीं दिला सकीं।

गेंदबाजी में लखनऊ की तरफ से प्रिंस यादव सबसे सफल रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 अहम विकेट लिए। उनके अलावा शाहबाज अहमद ने 2 विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद शमी को 1 सफलता मिली।

LSG की धमाकेदार बल्लेबाजी, मार्श का शतक

इससे पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 209 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। मिचेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी ने पहले विकेट के लिए 9.2 ओवर में 95 रनों की साझेदारी की।

अर्शिन 17 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन मार्श ने निकोलस पूरन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की। पूरन ने 23 गेंदों में 38 रन बनाए।

मार्श इस मैच के असली स्टार रहे। उन्होंने 49 गेंदों में शतक पूरा किया और 56 गेंदों में 111 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 9 छक्के शामिल थे।

अंत के ओवरों में कप्तान ऋषभ पंत ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

आरसीबी की गेंदबाजी में जोश हेजलवुड, क्रुणाल पांड्या और रसिख सलाम को 1-1 विकेट मिला, लेकिन टीम इस बड़े लक्ष्य का बचाव नहीं कर सकी और उसे इस सीजन की चौथी हार का सामना करना पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?