न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूर्व एथलीट अंजू की बात पर ठहाका लगाकर हंसे PM मोदी, तस्वीर हुई वायरल

पूर्व एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज ने देश में खेलों को बढ़ावा देने और बदलाव के लिए पीएम मोदी की तारीफ की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 26 Dec 2023 4:56:08

पूर्व एथलीट अंजू की बात पर ठहाका लगाकर हंसे PM मोदी, तस्वीर हुई वायरल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दस साल के शासन में देश में कई क्षेत्रों में बदलाव देखने को मिले हैं। खेल भी इससे अछूते नहीं रहे हैं। नरेन्द्र मोदी अक्सर देश के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हैं और उनकी असफलताओं पर उन्हें सान्तवना देते हैं। विश्व कप 2023 के फाइनल मैच में आस्ट्रेलिया से हारने के बाद उन्हें भारतीय खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम में उनको सांत्वना देते हुए देखा गया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

अब पूर्व एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज ने देश में खेलों को बढ़ावा देने और बदलाव के लिए पीएम मोदी की तारीफ की है। उन्होनें क्रिसमस के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज कल खेल में कई सारे सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। लेकिन मैंने ‘गलत युग में’ प्रतिस्पर्धा की। जिस पर कार्यक्रम में मौजूद पीएम मोदी हंसते हुए नजर आए। अंजू जार्ज के इस बयान पर पीएम मोदी का रिएक्शन खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक आवास पर ईसाई समुदाय के लोगों के साथ बातचीत की। इस कार्यक्रम में एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज भी मौजूद थीं। जॉर्ज ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘जब मैंने 20 साल पहले भारत को वर्ल्डचैंपियनशिप में पहला मेडल दिलाया था, तब भी मेरा डिपार्टमेंट पदोन्नति देने के लिए तैयार नहीं था। लेकिन नीरज (चोपड़ा) को मेडल मिलने के बाद, मैं बदलाव देख रही हूं। जिस तरह से हम जश्न मना रहे हैं। आप जैसे जश्न मना रहे हैं और भारत ने जैसा जश्न मनाया - मुझे उनसे ईर्ष्या होती है। मैं गलत युग में थी।’

महिला सशक्तिकरण को लेकर कही ये बात

उन्होंने आगे यह भी बताया कि महिला सशक्तिकरण कैसे वास्तविकता बन रहा है। 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत के प्रस्ताव पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, "हर भारतीय लड़की सपने देखने के लिए तैयार है और वे जानती है कि उनके सपने एक दिन सच होंगे।"

ऐसा रहा स्पोर्ट्स करियर

अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 एफ्रो-एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद 2004 में एथेंस में हुए ओलंपिक खेलों में उन्होंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 6.83 मीटर हासिल किया, जिससे वह पांचवें स्थान पर रहीं। उन्हें 2002 में अर्जुन पुरस्कार, 2003 में खेल रत्न और 2004 में चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत