Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रवीण कुमार ने लगाए टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर गंभीर आरोप, सभी पीते थे और बदनाम मुझे किया

प्रवीण कुमार ने दावा किया है कि उनके समय में टीम में सब ड्रिंक करते थे, लेकिन बदनाम सिर्फ उन्हें किया गया। बता दें कि प्रवीण कुमार ने 2007 से लेकर 2011 तक भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है। हालांकि उनका क्रिकेट करियर कुछ ज्यादा लंबा नहीं चल सका।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 09 Jan 2024 2:22:59

प्रवीण कुमार ने लगाए टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर गंभीर आरोप, सभी पीते थे और बदनाम मुझे किया

पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लेकर कुछ बड़े खुलासे और दावे करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। 2000 के दशक में भारतीय टीम का हिस्सा रहे मेरठ के मीडियम पेसर प्रवीण कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान कुछ खिलाडि़यों की पोल खोली है। प्रवीण कुमार ने दावा किया है कि उनके समय में टीम में सब ड्रिंक करते थे, लेकिन बदनाम सिर्फ उन्हें किया गया। बता दें कि प्रवीण कुमार ने 2007 से लेकर 2011 तक भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है। हालांकि उनका क्रिकेट करियर कुछ ज्यादा लंबा नहीं चल सका।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला निवासी प्रवीण कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि जब वह टीम इंडिया में शामिल थे, तब सीनियर्स खिलाड़ी उनसे ड्रिंक नहीं करने के लिए कहते थे। उनसे कहा जाता ये नहीं, वो नहीं करना। जबकि करते सभी थे, लेकिन बदनाम उन्हें किया जाता था कि पीके तो पीता है।

सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली को लेकर कही ये बात

प्रवीण कुमार से जब इस इंटरव्यू में ये सवाल किया गया कि क्या सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ जैसे सीनियर्स ने उन्हें ड्रिंक नहीं करने को कहा था? इस पर पीके ने कहा कि नहीं, वह किसी का नाम कैमरे पर नहीं लेना चाहते हैं, लेकिन सबको पता है। मुझे तो बस बदनाम किया गया। उन्होंने आगे कहा कि जो भी मुझे निजी तौर पर जानता है, उसे सब पता है कि मैं कैसा हूं। मेरी छवि खराब नहीं, बनाई गई है।
प्रवीण कुमार का क्रिकेट करियर

बता दें कि प्रवीण कुमार ने भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 18 नवंबर 2007 को खेले गए वनडे में डेब्यू किया था। इसके बाद अगले ही साल फरवरी में उन्होंने टी20 और 2011 में टेस्ट डेब्यू किया था। वहीं, अपना आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ 10 अगस्त 2011 को एजबेस्टन में खेला था। प्रवीण कुमार भारत के लिए 6 टेस्ट में 27, 68 वनडे में 77 विकेट और 10 टी20 इंटरनेशनल में 8 विकेट अपने नाम किए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology