Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अपनी ही टीम दिल्ली कैपिटल्स को पोंटिंग ने लताड़ा, शर्मिंदगी से झुका सिर, 17 गेंदें वाइड फेंकी

कल खेले गए KKR और DC के मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 106 से जबरदस्त शिकस्त खानी पड़ी। यह पूरी तरह से एकतरफा मैच रहा, जिसमें केकेआर ने खेल के हर पहलू में दिल्ली कैपिटल्स को पूरी तरह से मात दी। अपनी टीम के इस लचर प्रदर्शन पर मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को बहुत शर्मिन्दगी महसूस हुई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 04 Apr 2024 5:38:24

अपनी ही टीम दिल्ली कैपिटल्स को पोंटिंग ने लताड़ा, शर्मिंदगी से झुका सिर, 17 गेंदें वाइड फेंकी

कल खेले गए KKR और DC के मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 106 से जबरदस्त शिकस्त खानी पड़ी। यह पूरी तरह से एकतरफा मैच रहा, जिसमें केकेआर ने खेल के हर पहलू में दिल्ली कैपिटल्स को पूरी तरह से मात दी। अपनी टीम के इस लचर प्रदर्शन पर मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को बहुत शर्मिन्दगी महसूस हुई है। इस हार के बाद मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि मैच के पहले भाग में उनकी टीम का प्रदर्शन देखकर उन्हें शर्मिंदगी महसूस हुई। बुधवार शाम एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में, सुनील नारायण (85), अंगकृष रघुवंशी (54), आंद्रे रसेल (41) और रिंकू सिंह (26) ने तूफानी पारी खेली। इन पारियों के दम पर केकेआर ने 7 विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए।

पोंटिंग ने कहा, "अभी इस हार का आकलन करना काफी कठिन है। मैं मैच के पहले भाग से लगभग शर्मिंदा था। इतने सारे रन दिए और 17 वाइड फेंकी। हमें अपने ओवर फेंकने में भी दो घंटे लग गए, इसलिए हम दो ओवर पीछे थे, जिसका मतलब है कि अंतिम दो ओवर फेंकने वाले लोगों को सर्कल के बाहर केवल चार फील्डर के साथ गेंदबाजी करनी थी।"

पोंटिंग ने कहा, 'इस मैच में बहुत सी चीजें हुईं जो अस्वीकार्य थी और बहुत सी चीजें ऐसी हैं जो एक समूह के रूप में हम बात करेंगे जिन्हें प्रतियोगिता में आगे बढ़ने के लिए तुरंत ठीक करना होगा।' टीम इस बात से भी निराश थी कि कप्तान ऋषभ पंत ने नारायण और केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर के खिलाफ अपील पर रिव्यू नहीं लिया, जबकि रीप्ले से पता चलता है कि वे आउट हो सकते थे। साथ ही पंत की कप्तानी में भी कुछ खामियां नजर आई, जिसमें अक्षर पटेल का सही इस्तेमाल न करना भी शामिल है।


इतना ही नहीं बुधवार के मैच में धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद पंत पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है जो उनका टूर्नामेंट में दूसरा अपराध है। BCCI ने पंत पर तो जुर्माना लगाया ही है इसके साथ ही उन पर एक मैच का बैन भी लग सकता है इस बात की भी सम्भावना है। BCCI ने पंत के साथ-साथ पूरी टीम पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। इससे पहले पंत पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में भी धीमी गति से गेंदबाजी करने के कारण जुर्माना लगाया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology