न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 World Cup 2024: फिल सॉल्ट ने 87 रन की पारी में बनाया नया रिकॉर्ड, एक पारी से छोड़ा इन दिग्गजों को पीछे

इस मैच में वेस्टइंडीज की तरफ से रोमारियो शेफर्ड के एक ही ओवर में 30 रन आने से मैच पूरी तरह से इंग्लैंड की तरफ मुड़ गया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 21 Jun 2024 8:06:03

T20 World Cup 2024: फिल सॉल्ट ने 87 रन की पारी में बनाया नया रिकॉर्ड, एक पारी से छोड़ा इन दिग्गजों को पीछे

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच सुपर 8 मुकाबले की सभी को रोमांचक होने की उम्मीद थी, लेकिन डिफेंडिंग चैंपियन ने इस मैच को पूरी तरह से एकतरफा करते हुए 8 विकेट से अपने नाम किया। इंग्लैंड की टीम को सुपर 8 के अपने पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ 181 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उन्होंने फिल सॉल्ट की नाबाद 87 रनों की पारी के दम पर उन्होंने इसे 17.3 ओवर्स में हासिल कर लिया।

इस मैच में वेस्टइंडीज की तरफ से रोमारियो शेफर्ड के एक ही ओवर में 30 रन आने से मैच पूरी तरह से इंग्लैंड की तरफ मुड़ गया था। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले में कई नए रिकॉर्ड भी बन गए जिसमें फिल सॉल्ट ने इयोन मोर्गन के एक खास रिकॉर्ड को तोड़ते हुए उसे अपने नाम कर लिया।

बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

इंग्लैंड टीम के ओपनिंग बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर 8 के इस मुकाबले में 47 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने 7 चौके लगाने के साथ 5 छक्के भी लगाए और 87 रनों की नाबाद पारी भी खेली। इस पारी के दम पर अब सॉल्ट इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच अब तक खेले गए टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। सॉल्ट ने इस मामले में एलेक्स हेल्स को पीछे छोड़ा है जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैचों में 13 पारियों में खेलते हुए 423 रन बनाए थे।

इयोन मोर्गन को छोड़ा पीछे

वहीं सॉल्ट ने 9 पारियों में 68.28 के औसत से 478 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक और 2 शतकीय पारियां शामिल हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड की तरफ से एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी सॉल्ट के नाम अब दर्ज हो गया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड इयोन मोर्गन के नाम पर था जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 छक्के लगाए थे। वहीं सॉल्ट के नाम अब वेस्टइंडीज के खिलाफ 32 छक्के दर्ज हो गए हैं।

इंग्लैंड वेस्टइंडीज टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

• फिल सॉल्ट - 478 रन (9 पारियां)

• एलेक्स हेल्स - 423 रन (13 पारियां)

• क्रिस गेल - 422 रन (14 पारियां)

• निकोलस पूरन - 420 रन (15 पारियां)

• जोस बटलर - 390 रन (16 पारियां)

टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड की तरफ से एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

• फिल सॉल्ट - 32 छक्के (बनाम वेस्टइंडीज)

• इयोन मोर्गन - 26 छक्के (बनाम न्यूजीलैंड)

• जोस बटलर - 25 छक्के (बनाम ऑस्ट्रेलिया)

• जोस बटलर - 24 छक्के (बनाम साउथ अफ्रीका)

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल