न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोहम्मद रिजवान को आउट देने वाले विवादित फैसले पर ICC से शिकायत करेगा PCB

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में खेले गए टेस्ट मुकाबले में मोहम्मद रिजवान को आउट दिए जाने वाले फैसले पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। इस मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के साथ बात करेगा

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 30 Dec 2023 11:20:37

मोहम्मद रिजवान को आउट देने वाले विवादित फैसले पर ICC से शिकायत करेगा PCB

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में खेले गए टेस्ट मुकाबले में मोहम्मद रिजवान को आउट दिए जाने वाले फैसले पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। इस मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के साथ बात करेगा।

मेलबर्न में शुक्रवार को संपन्न हुए बॉक्सिंग डे टेस्ट में एक वक्त पाकिस्तान की टीम जीत के करीब नजर आ रही थी। पाक टीम को महज 98 रन की दरकार थी और उसके हाथ में 5 विकेट बाकी थे। यहां मोहम्मद रिजवान और सलमान आगा पिच पर डटे हुए थे। तभी पैट कमिंस की एक गेंद पर रिजवान को थर्ड अंपायर ने आउट दे दिया था। रिजवान इस फैसले से हक्के-बक्के रह गए थे। मैच के बाद पाक टीम के डायरेक्टर मोहम्मद हफीज ने भी इस मामले में टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान यहां ज्यादा बेहतर खेली लेकिन तकनीकी खामी के चक्कर में उन्हें मैच गंवाना पड़ा।

क्या है पूरा माजरा?

मोहम्मद रिजवान जब 35 रन पर खेल रहे थे, तब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की एक शॉर्ट पिच गेंद को उन्होंने झुककर छोड़ने की कोशिश की। यह गेंद उनके हाथ और हेलमेट के बीच से निकलते हुए कीपर के पास चली गई। यहां पैट कमिंस ने आउट के लिए अपील की लेकिन अंपायर ने इसे खारिज कर दिया। ऐसे में कंगारू कप्तान ने रिव्यू लेने का फैसला किया।

थर्ड अंपायर ने अलग-अलग एंगल से रिप्ले देखने के बाद मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलने का निर्देश दिया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि हॉट स्पॉट और स्निको तकनीक की मदद से पता चला कि गेंद ने रिजवान की कलाई में लगे बैंड (पट्टी) को हल्के से छुआ था। बस इसी को लेकर रिजवान को आउट दे दिया गया। रिजवान इस फैसले पर यकीन नहीं कर पा रहे थे। वह अंपायर से बातचीत भी करते देखे गए। उनका कहना था कि गेंद से उनका किसी भी तरह से संपर्क नहीं हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत