न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PCB ने शामिल किया POK का गेंदबाज, नहीं खेला कोई फर्स्ट क्लास मैच, सीधा वनडे डेब्यू

एशिया कप में भारत से मिली हार के बाद ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तानी टीम बौखला गई है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के लिए अपनी टीम में पांच बदलाव किए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 14 Sep 2023 3:57:48

PCB ने शामिल किया POK का गेंदबाज, नहीं खेला कोई फर्स्ट क्लास मैच, सीधा वनडे डेब्यू

नई दिल्ली। एशिया कप में भारत से मिली हार के बाद ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तानी टीम बौखला गई है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के लिए अपनी टीम में पांच बदलाव किए हैं। इस अहम मुकाबले के लिए उन्होंने 22 साल के गेंदबाज को टीम में जगह दी है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में जन्मे क्रिकेटर जमान खान गुरुवार को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ ‘करो या मरो’ के एशिया कप सुपर फोर मैच में पाकिस्तान के लिए अपना वनडे डेब्यू करने को तैयार हैं। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मीरपुर के गरीब परिवार का यह खिलाड़ी कश्मीर लीग में खेलने के बाद कनाडा और श्रीलंका की टी20 लीग में खेला।

जमान ने नहीं खेला है कोई फर्स्ट क्लास मैच

उन्होंने कोई प्रथम श्रेणी मैच नहीं खेला है लेकिन अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ छह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें चोटिल नसीम शाह की जगह पाकिस्तान टीम में शामिल किया। पाकिस्तान टीम प्रबंधन द्वारा बुधवार को घोषित अंतिम एकादश में भी पुष्टि हो गयी कि तेज गेंदबाज हारिस रऊफ चोट के कारण मैच में नहीं खेलेंगे। बाईस साल के जमान 2021 में कश्मीर लीग में खेलते हुए सबकी नजरों में आये और लाहौर कलंदर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग के लिए उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

द हंड्रेड में दिखाया था दम

वह इंग्लिश काउंटी टीम डर्बीशर के लिए भी खेले जिसमें पाकिस्तान टीम के निदेशक मिकी आर्थर मुख्य कोच हैं। जमान ने इंग्लैंड में हाल में ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में मैनचेस्टर इन्विंसिबल्स के लिए छह मैच खेले और दो विकेट झटके। 22 साल के जमान खान पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज हैं, उन्होंने अभी तक टीम के लिए 6 टी-20 मैच खेले हैं जिनमें उनके नाम 4 विकेट हैं। उन्होंने 68 टी-20 लीग मैच खेले हैं, इनमें उनके नाम 86 विकेट हैं।

श्रीलंका से मिलेगी कड़ी चुनौती

टूर्नामेंट शुरू होने से पहले श्रीलंका के प्रमुख खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा और लाहिरू कुमारा चोटिल होने के कारण बाहर हो गए थे। इसके बाद श्रीलंका को टूर्नामेंट में अपनी युवा टीम उतारनी पड़ी। लेकिन डुनिथ वेलालगे, मथीशा पथिराना और महेश तीक्ष्णा ने प्रभावशाली प्रदर्शन करके टीम को खिताब का दावेदार बना दिया। श्रीलंका के स्पिनरों ने भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था और उसकी टीम फिर से उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत