न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: भारत-पाक महामुकाबले को देखने के लिए भारत आ रहे हैं पीसीबी प्रमुख जका अशरफ

स्टेडियम की बैठक क्षमता के सारे टिकट बिक चुके हैं। विश्व कप 2023 का यह पहला ऐसा मुकाबला होगा, जहाँ स्टेडियम पूरा दर्शकों से भरा नजर आएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 11 Oct 2023 8:05:45

World Cup 2023: भारत-पाक महामुकाबले को देखने के लिए भारत आ रहे हैं पीसीबी प्रमुख जका अशरफ

नई दिल्ली। विश्व कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला होगा। स्टेडियम की बैठक क्षमता के सारे टिकट बिक चुके हैं। विश्व कप 2023 का यह पहला ऐसा मुकाबला होगा, जहाँ स्टेडियम पूरा दर्शकों से भरा नजर आएगा। इस महामुकाबले का भारत और पाकिस्तान के साथ दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। इस मैच को देखने के लिए जहां कई भारतीय हस्तियां मौजूद होंगी वहीं, खबर आ रही है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष जका अशरफ भी भारत बनाम पाकिस्तान का मैच देखने के लिए शनिवार को अहमदाबाद आ रहे हैं।

जका अशरफ ने यह फैसला पाकिस्तानी मीडिया कर्मियों को विश्व कप 2023 को कवर करने के लिए भारतीय वीजा के लिए पासपोर्ट जमा करने की अनुमति मिलने के बाद लिया है। पीसीबी प्रमुख ने कहा कि मैंने भारत की अपनी यात्रा में देरी कर दी और मैं इस बात की पुष्टि मिलने के बाद यात्रा कर रहा हूं कि पाकिस्तानी पत्रकारों को इस मेगा इवेंट को कवर करने के लिए वीजा हेतु पासपोर्ट जमा करने के लिए कहा गया है।

लगातार 2 मैच जीतने पर जताई खुशी

उन्होंने विश्व कप 2023 में पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन को लेकर कहा कि विश्व कप में अब तक खिलाड़ियों ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है और दोनों मैच जीते हैं, उससे मैं बेहद खुश हूं। पीसीबी प्रबंधन समिति और पूरा देश मौजूदा विश्व कप में सफल अभियान के लिए खिलाड़ियों के साथ मजबूती से खड़ा है।

पाकिस्तान का अगला मैच भारत से

ज्ञातव्य है कि पाकिस्तान ने विश्व कप में अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं। पाकिस्तान ने पहला मैच हैदराबाद में नीदरलैंड और दूसरा मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेला था। अब पाकिस्तान का अगला मैच भारत के खिलाफ है, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत