न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PCB चीफ ने लीक किए बाबर आजम के प्राइवेट मैसेज, पाक क्रिकेट में आया उबाल

जका अशरफ ने कहा कि लतीफ कहते हैं कि मैंने बाबर आजम का फोन नहीं उठाया, लेकिन हकीकत में उन्हें फोन ही नहीं किया गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 30 Oct 2023 4:16:39

PCB चीफ ने लीक किए बाबर आजम के प्राइवेट मैसेज, पाक क्रिकेट में आया उबाल

नई दिल्ली। पाकिस्तान की टीम विश्व कप 2023 से बाहर होने की कगार पर है। इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट में मैदान के बाहर भी खींचतान शुरू हो गई है। ताजा मामला पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम और पीसीबी चेयरमैन जका अशरफ से जुड़ा है। पीसीबी चीफ जका अशरफ ने एक टीवी शो के दौरान बाबर आजम का व्हाट्सऐप मैसेज लीक कर दिया। जका ने ऐसा पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ के कुछ आरोपों का जवाब देने के लिए किया। इसको लेकर अब पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल मचता नजर आ रहा है। फिलहाल ये जानकारी नहीं मिल सकी है कि जका को बाबर आजम ने लाइव शो में अपने प्राइवेट मैसेज शेयर करने की अनुमति दी थी या नहीं। अगर बाबर की अनुमति बगैर ऐसा किया गया तो ये गोपनीयता के उल्लंघन का बड़ा मामला है।

दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर राशिद लतीफ ने हाल ही में आरोप लगाए थे कि कप्तान बाबर आजम ने जका अशरफ को फोन और मैसेज किए थे, लेकिन पीसीबी चीफ ने कोई जवाब नहीं दिया। लतीफ के इन आरोपों को लेकर पीसीबी चीफ ने पाकिस्तान के लोकल न्यूज चैनल पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने लतीफ के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि बाबर आजम ने उनसे सीधी बात नहीं की।

जका अशरफ ने दी अपनी सफाई

जका अशरफ ने कहा कि लतीफ कहते हैं कि मैंने बाबर आजम का फोन नहीं उठाया, लेकिन हकीकत में उन्हें फोन ही नहीं किया गया। वैसे कप्तान टीम डायरेक्टर या पीसीबी चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर से बात करते हैं, ऐसे में बाबर आजम उन्हें क्यों फोन करेंगे? इसके बाद पीसीबी चीफ ने इस शो के दौरान बाबर आजम के प्राइवेट व्हाट्सऐप मैसेज भी शेयर कर दिए। ये बातचीत बाबर और पीसीबी के सीओओ सलमान नसीर के बीच थी।

ये बातचीत हुई लीक

जका अशरफ ने शो के दौरान जो मैसेज लीक किए उसमें नसीर बाबर से पूछ रहे हैं... टीवी और सोशल मीडिया पर चल रहा है कि आपने जका अशरफ को फोन किया था। इसका बाबर ने कोई जवाब नहीं दिया। नसीर ने बाबर से फिर पूछा कि क्या आपने वाकई में पीसीबी चीफ को फोन किया था? इस पर बाबर ने नहीं में जवाब दिया था।

जांच की मांग

बाबर के प्राइवेट मैसेज इस तरह लाइव शो में दिखाने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अजहर अली बेहद नाराज हो गए है। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्या बाबर को ये पता था कि उनके प्राइवेट मैसेज लाइव शो में दिखाए जा रहे हैं? क्या पीसीबी प्रमुख ने इसकी अनुमति ली थी? इस शो के एंकर वसीम बादामी ने भी सोशल मीडिया पर अपना वीडियो शेयर करते हुए माना कि बाबर आजम के मैसेज लीक नहीं करने चाहिए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

टी20 वर्ल्ड कप में थमा भारत का विजय अभियान, सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका ने 76 रनों से दी करारी मात
टी20 वर्ल्ड कप में थमा भारत का विजय अभियान, सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका ने 76 रनों से दी करारी मात
‘संतों का अपमान अस्वीकार्य…2027 में जनता BJP को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी’, शंकराचार्य मामले पर अखिलेश यादव का बयान
‘संतों का अपमान अस्वीकार्य…2027 में जनता BJP को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी’, शंकराचार्य मामले पर अखिलेश यादव का बयान
हार्दिक पांड्या का बड़ा सरप्राइज, एक्स-वाइफ और बेटे को दी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान
हार्दिक पांड्या का बड़ा सरप्राइज, एक्स-वाइफ और बेटे को दी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान
नाबालिगों के शोषण के आरोप में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और शिष्यों पर एफआईआर, कानूनी संकट गहराया
नाबालिगों के शोषण के आरोप में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और शिष्यों पर एफआईआर, कानूनी संकट गहराया
‘टॉक्सिक’ के लिए यश ने चार्ज किए 50 करोड़, कियारा आडवाणी से नयनतारा तक स्टारकास्ट की फीस जानकर रह जाएंगे हैरान
‘टॉक्सिक’ के लिए यश ने चार्ज किए 50 करोड़, कियारा आडवाणी से नयनतारा तक स्टारकास्ट की फीस जानकर रह जाएंगे हैरान
महाराष्ट्र: रमजान में धार्मिक रियायत की मांग, अबू आजमी ने CM देवेंद्र फडणवीस से की अपील
महाराष्ट्र: रमजान में धार्मिक रियायत की मांग, अबू आजमी ने CM देवेंद्र फडणवीस से की अपील
हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने निकाली 608 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका
हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने निकाली 608 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका
एक बार फिर साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार और अरशद वारसी, ‘जॉली एलएलबी 3’ में छा गई थी दोनों की जोड़ी
एक बार फिर साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार और अरशद वारसी, ‘जॉली एलएलबी 3’ में छा गई थी दोनों की जोड़ी
जेईई मेन में कितनी पर्सेंटाइल पर मिलेगा NIT में एडमिशन? जानिए पूरी जानकारी
जेईई मेन में कितनी पर्सेंटाइल पर मिलेगा NIT में एडमिशन? जानिए पूरी जानकारी
O Romeo BO Day 9: 9 दिन में 50 करोड़ पार, शाहिद कपूर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाई दमदार पकड़
O Romeo BO Day 9: 9 दिन में 50 करोड़ पार, शाहिद कपूर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाई दमदार पकड़
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ की बढ़ीं परेशानियां, फिर से अस्पताल में भर्ती होंगी
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ की बढ़ीं परेशानियां, फिर से अस्पताल में भर्ती होंगी
‘कृपया मुझे गिफ्ट न दें’, भारती सिंह ने हाथ जोड़कर फैंस से की अपील, बताई वजह
‘कृपया मुझे गिफ्ट न दें’, भारती सिंह ने हाथ जोड़कर फैंस से की अपील, बताई वजह
9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची में बड़ी कटौती, 1.70 करोड़ नाम हटाए गए; गुजरात सबसे आगे
9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची में बड़ी कटौती, 1.70 करोड़ नाम हटाए गए; गुजरात सबसे आगे
23 फरवरी: कुंभ राशि में बनेगा मंगलादित्य योग, इन 3 राशियों की संपत्ति बढ़ेगी, अधूरे कार्य होंगे पूरे
23 फरवरी: कुंभ राशि में बनेगा मंगलादित्य योग, इन 3 राशियों की संपत्ति बढ़ेगी, अधूरे कार्य होंगे पूरे