Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने ही देश में घिरे PCB अध्यक्ष जका अशरफ, भारत को बताया दुश्मन मुल्क

पीसीबी के नए मुखिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा जब वह ‘दुश्मन मुल्क’ में खेलने जा रहे हैं। जका अशरफ के भारत को दुश्मन मुल्क बताने के बाद फैंस ने उन्हें आड़ें हाथों लिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 29 Sep 2023 8:54:29

अपने ही देश में घिरे PCB अध्यक्ष जका अशरफ, भारत को बताया दुश्मन मुल्क

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष जका अशरफ ने विश्व कप 2023 से पहले भारत के खिलाफ जहर उगला है। जका अशरफ ने भारत को ‘दुश्मन मुल्क’ बताया है। दो दिन पहले वनडे विश्व कप खेलने के लिए पाकिस्तान की टीम भारत पहुंची है। हैदराबाद एयरपोर्ट पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों का जिस तरह से प्रशंसकों ने स्वागत किया उसे देखकर टीम के कप्तान बाबर आजम सहित सभी 15 खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ गदगद हैं। यही नहीं, टीम होटल पहुंचने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों का होटल कर्मचारियों की ओर से जिस तरह से वेलकम किया गया वो काबिल-ए-तारीफ है। एक ओर जहां पाकिस्तानी खिलाड़ी से लेकर प्रशंसक इस ग्रैंड वेलकम से फूले नहीं समा रहे वहीं जका अशरफ इस बीच बेतुका बयान देकर अपने ही देश में घिर गए हैं।

जका अशरफ ने हाल में खिलाड़ियों का नया कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट जारी किया है। इस दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों की सैलरी में इजाफा हुआ है। पीसीबी के नए मुखिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा जब वह ‘दुश्मन मुल्क’ में खेलने जा रहे हैं।

पीसीबी चेयरमैन ने कहा, ‘प्लेयर्स हैं इनका मनोबल ऊपर रहना चाहिए। जब ये किसी दुश्मन मुल्क या किसी भी जगह खेलने जाएं जहां कॉम्पिटिशन हो रहा है, उनको देश की ओर से पूरा सपोर्ट होना चाहिए ताकि वह अच्छे तरीके से परफॉर्म कर सकें।’
जका अशरफ के भारत को दुश्मन मुल्क बताने के बाद फैंस ने उन्हें आड़ें हाथों लिया है। पाकिस्तान में भी अशरफ की थू थू हो रही है। एक यूजर्स ने इसे शर्मनाक बताया।

एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि सर, पाकिस्तानी खिलाड़ियों की जो सैलरी आपने बढ़ाई है वे, उसके हकदार थे। हैदराबाद ने जितनी हॉस्पिटैलिटी दी हमारे प्लेयर्स को, प्लीज दुश्मन मुल्क ना कहें।

पाकिस्तान की टीम 7 साल बाद भारत दौरे पर आई है। इससे पहले पाक टीम साल 2016 में टी20 विश्व कप में खेलने भारत आई थी। बाबर आजम सहित पाकिस्तान के 14 खिलाड़ी पहली बार भारत आए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप में 14 अक्टूबर को भिड़ंत होगी। वनडे विश्व कप में पाकिस्तान की टीम अभी तक भारत को नहीं हरा पाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology