न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस बात का पता चलने पर गुस्सा हो गए थे पैट कमिंस, इस स्टार पाकिस्तानी बल्लेबाज की हुई एंजियोप्लास्टी

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की प्रतिष्ठित एशेज सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। कंगारू टीम ने ब्रिसबेन में खेले गए पहले टेस्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 Dec 2021 9:05:38

इस बात का पता चलने पर गुस्सा हो गए थे पैट कमिंस, इस स्टार पाकिस्तानी बल्लेबाज की हुई एंजियोप्लास्टी

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की प्रतिष्ठित एशेज सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। कंगारू टीम ने ब्रिसबेन में खेले गए पहले टेस्ट में 9 विकेट से और एडिलेड में खेले गए दूसरे डे-नाइट टेस्ट में 275 रन के विशाल अंतर से जीत दर्ज की। एशेज से ठीक पहले एक विवाद के कारण विकेटकीपर टिम पेन ने कप्तानी छोड़ दी थी। ऐसे में तेज गेंदबाज पैट कमिंस को पहली बार कप्तानी सौंपी गई। उनके नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट आसानी से जीता।

हालांकि कमिंस दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए और इसमें बागडोर स्टीवन स्मिथ के हाथों में थी। अब कमिंस ने खुलासा किया है कि वे तब गुस्से से लाल पीले हो गए थे, जब उन्हें पता चला कि उन्हें डिनर के लिए बाहर जाना महंगा पड़ जाएगा और कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण वे दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। दरअसल कमिंस दोस्त हैरी कॉनवे के साथ एडिलेड के एक होटल में डिनर के लिए गए थे। रविवार (26 दिसंबर) से होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में वापसी करने वाले कमिंस ने कहा कि मैं वास्तव में बहुत गुस्से में था, पर मैं नहीं जानता था कि मैं किस पर गुस्सा हूं।

किसी पर दोष नहीं मढ़ा जा सकता था। एक बार जब साफ हो गया तो फिर आपको नियमों के अनुसार चलना जरूरी था। हम जानते थे कि सीरीज में बीच में कभी भी ऐसा हो सकता है, लेकिन मुझे विश्वास नहीं था कि ऐसा मेरे साथ होगा। मिशेल स्टार्क और नाथन लियोन को भी मैच से बाहर बैठना पड़ सकता था, क्योंकि उन्हें उसी रेस्टोरेंट में मेरे साथ भोजन करना था। हालांकि मैंने 40 मिनट तक फोन नहीं देखा तो उन्हें दूसरी जगह भोजन करना पड़ा।

pat cummins,abid ali,ashes series,australia,england,pakistan,sports news in hindi

मैच के दौरान आबिद अली के सीने में दो बार उठा दर्द

पाकिस्तान के प्रमुख टेस्ट बल्लेबाज आबिद अली हाल ही में कायदे आजम ट्रॉफी के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद एंजियोप्लास्टी से गुजरे हैं, जिसके बाद उन्हें दो महीने आराम की सलाह दी गई है। मध्य पंजाब के लिए खेलने वाले आबिद को यूबीएल क्रिकेट ग्राउंड में खैबर पख्तूनख्वा के खिलाफ 61 रन पर बल्लेबाजी करते हुए दो बार सीने में दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बयान जारी कर कहा था कि आबिद में एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम बीमारी का पता चला है। रिहैबिलेटेशन के तहत आबिद ने सुबह बिना किसी परेशानी के हल्की सैर की। वे अस्पताल में रिहैबिलेटेशन जारी रखेंगे, जब तक कि उन्हें अगले सप्ताह की शुरुआत में छुट्टी नहीं मिल जाती। इसके बाद आबिद ने भी एक वीडियो जारी कर हैल्थ अपडेट दिया था। 34 वर्षीय आबिद ने अब तक 16 टेस्ट में 1180 रन बनाए हैं। वे हाल ही बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में तगड़ा खेले थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत