न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय तेज गेंदबाज पंकज सिंह ने लिया संन्यास, राजस्थान को दो बार रणजी चैंपियन बनाने में रहा अहम रोल

दाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज और राजस्थान रणजी टीम के पूर्व कप्तान पंकज सिंह ने 15 साल से ज्यादा लंबे करियर को अलविदा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 10 Jul 2021 7:10:16

भारतीय तेज गेंदबाज पंकज सिंह ने लिया संन्यास, राजस्थान को दो बार रणजी चैंपियन बनाने में रहा अहम रोल

दाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज और राजस्थान रणजी टीम के पूर्व कप्तान पंकज सिंह ने 15 साल से ज्यादा लंबे करियर को अलविदा कह दिया। 36 वर्षीय पंकज ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिये क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टी20, वनडे, टेस्ट) से संन्यास की घोषणा कर दी। पंकज ने राजस्थान की सफलता में अहम योगदान दिया। पंकज ने पहला रणजी मैच वर्ष 2004 में सेना के खिलाफ खेला था। उनके नाम रणजी में सबसे पहले 400 विकेट लेने वाला गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड भी है। साल 2008 में जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी तो पंकज भी साथ गए थे। हालांकि इस दौरे पर उन्हें टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला।

वर्ष 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले दो टेस्ट

साल 2010 में पंकज का चयन भारतीय टीम में जिम्बाब्वे दौरे के लिए किया गया। वहां पंकज ने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला वनडे खेला। बाद में उनका चयन एक बार फिर वर्ष 2014 में इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में किया गया। तब पंकज ने दो टेस्ट खेले। इसके अलावा पंकज आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम का हिस्सा रहे थे। उन्होंने IPL में कुल 17 मैच में 11 विकेट लिए।

रणजी में पुडुचेरी के लिए भी खेले पंकज

पंकज ने कुछ रणजी सीजन पुडुचेरी के लिए खेले और इस दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया। साल 2018 में पुडुचेरी की तरफ से पंकज ने रणजी सीजन में सर्वाधिक 46 विकेट झटके। बीते कुछ समय से पंकज चोट से भी जूझते रहे हैं। रिटायरमेंट की घोषणा के बाद पंकज ने कहा कि 15 साल के लंबे करियर के बाद संन्यास की घोषणा करना बहुत ही इमोशनल पल है। इस दौरान कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। राजस्थान की कप्तानी करना सुखद अनुभव रहा। पंकज ने रणजी में कुल 409 विकेट लिए। उनके 117 फर्स्ट क्लास मैच में 472, 79 लिस्ट ए मैच में 118 और 57 टी20 मैच में 43 विकेट दर्ज है। पंकज ने राजस्थान को लगातार दो साल (2010-11, 2011-12) रणजी चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत