न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तीसरे टेस्ट में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान करेगा दो बदलाव, 2-0 से आगे हैं कंगारू

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज को पाकिस्तान 0-2 से गंवा चुका है। इस बीच खबर है कि है सिडनी में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान के प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हो सकते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 31 Dec 2023 5:13:02

तीसरे टेस्ट में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान करेगा दो बदलाव, 2-0 से आगे हैं कंगारू

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज को पाकिस्तान 0-2 से गंवा चुका है। इस बीच खबर है कि है सिडनी में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान के प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हो सकते हैं। ओपनर इमाम उल हक और तेज गेंदबाज हसन अली की टीम से छुट्टी हो सकती है। 21 साल के अनकैप्ड ओपनर सैम अयूब को 3 जनवरी से शुरू हो रहे टेस्ट मैच में मौका मिल सकता है। वहीं हसन अली की जगह स्पिनर अबरार अहमद और साजिद खान को मौका मिलेगा।

अयूब के साथ जोखिम लेने को तैयार

खराब फॉर्म से जूझ रहे अनुभवी ओपनर बल्लेबाज इमाम उल हक की धीमी बल्लेबाजी की पाकिस्तान क्रिकेट हलकों में आलोचना हो रही है। पीटीआई के अनुसार टीम प्रबंधन ने आखिरकार अयूब को मौका देने का फैसला किया है। युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इस साल आठ टी20 मैच खेले हैं और उन्हें इस प्रारूप का विशेषज्ञ माना जाता है। उन्होंने केवल 14 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, लेकिन चार दिन के भीतर समाप्त हुए पहले दो टेस्ट में पाकिस्तान की बल्लेबाजी संघर्ष करती दिखी है, इसलिए टीम प्रबंधन अयूब के साथ जोखिम लेने के लिए तैयार है।

अबरार अहमद की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार, साजिद को मिल सकता है मौका

कराची के इस युवा खिलाड़ी ने पिछले साल प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया था। उन्होंने अपने स्ट्रोक्स की रेंज और सकारात्मक रवैये से सभी को प्रभावित किया है। पाकिस्तान को मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद की फिटनेस रिपोर्ट का भी बेसब्री से इंतजार है, जो साइड इंजरी के कारण पहले दो टेस्ट में नहीं खेल पाए थे।

संकेत हैं कि अगर अबरार सिडनी टेस्ट के लिए समय पर फिट नहीं होते हैं, तो पाकिस्तान ऑफ स्पिनर साजिद खान को मौका देगा, जिन्हें अबरार की चोट के बाद टीम में शामिल किया गया था। अयूब और अबरार/साजिद अंतिम प्लेइंग 11 में इमाम और तेज गेंदबाज हसन अली की जगह लेंगे। ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से आगे है और पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया में लगातार 16 टेस्ट हार चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल