न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान ने सुधारा खुद का ही विश्व रिकॉर्ड, पहले T20 में इंडीज को हराया, भारत करेगा अफगानिस्तान की मेजबानी

पाकिस्तान ने कराची में सोमवार (13 दिसंबर) रात खेले गए तीन मैच की सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 63 रन..

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 Dec 2021 12:19:24

पाकिस्तान ने सुधारा खुद का ही विश्व रिकॉर्ड, पहले T20 में इंडीज को हराया, भारत करेगा अफगानिस्तान की मेजबानी

पाकिस्तान ने कराची में सोमवार (13 दिसंबर) रात खेले गए तीन मैच की सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 63 रन से रौंद दिया। इसके साथ ही बाबर आजम की कप्तानी वाले पाकिस्तान ने अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया। पाकिस्तान एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाली टीम बन गई। पाकिस्तान की साल 2021 में यह 18वीं टी20 जीत है। इससे पहले साल 2018 में विकेटकीपर सरफराज अहमद की अगुआई में पाकिस्तान ने 17 टी20 मैच जीते थे। एक साल में सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने के मामले में भारत चौथे नंबर पर है। भारत ने 2016 में 15 मैच जीते थे।

बहरहाल मैच की बात करें तो कैरेबियाई टीम के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 200 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। विकेटकीपर ओपनर मोहम्मद रिजवान ने 10 चौके की मदद से 52 गेंद में 78 और मैन ऑफ द मैच हैदर अली ने 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 39 गेंद में 68 रन ठोके। मोहम्मद नवाज ने 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 10 गेंद में नाबाद 30 रन उड़ाए। वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने दो, जबकि चार गेंदबाज अकील हुसैन, ओशाने थॉमस, डोमिनिक ड्रेक्स और ओडेन स्मिथ ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में मेहमान टीम 19 ओवर में 137 रन पर ही ढेर हो गई। ओपनर शाई होप ने सर्वाधिक 31 रन का योगदान दिया। मोहम्मद वसीम जूनियर ने 4 विकेट झटके।

pakistan,west indies,india,afghanistan,t20 match,sports news in hindi

मार्च में तीन मैच की वनडे सीरीज खेलने भारत आएगी अफगानी टीम

भारत अगले साल मार्च में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज की मेजबानी करेगा। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने सोमवार को 2022-23 के फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) की घोषणा की है। अफगानिस्तान इस दौरान 18 मैच घर और 34 मैच विदेशी धरती पर खेलेगा। अफगानिस्तान की टीम नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रेलिया (दो बार), पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगी। अफगानिस्तान अगले साल होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप और 2023 में होने वाले वनडे विश्व कप में भी शिरकत करेगा।

दो साल में अफगानिस्तान तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 52 मैच खेलेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार फरवरी-मार्च में श्रीलंकाई टीम भारत दौरे पर आएगी। दोनों देशों के बीच 25 फरवरी से 18 मार्च तक दो टेस्ट और तीन टी20 मैच होंगे। भारतीय टीम मार्च के आखिरी हफ्ते में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेल सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत