न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान ने T20 विश्व कप के लिए घोषित की टीम, मिस्बाह-वकार का इस्तीफा, अख्तर ने बताया डरपोक!

अक्टूबर-नवंबर में ओमान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में टी20 विश्व कप का आयोजन होगा। सोमवार को इसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 06 Sep 2021 7:40:00

पाकिस्तान ने T20 विश्व कप के लिए घोषित की टीम, मिस्बाह-वकार का इस्तीफा, अख्तर ने बताया डरपोक!

अक्टूबर-नवंबर में ओमान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में टी20 विश्व कप का आयोजन होगा। सोमवार को इसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई। खास रिकॉर्ड न होने के बावजूद मध्यक्रम के बल्लेबाज आसिफ अली और खुशदिल शाह पर भरोसा जताया गया है। आसिफ ने 29 और खुशदिल ने 9 मैच खेले हैं।

अनुभवी फखर जमां और विकेटकीपर सरफराज अहमद की छुट्टी कर दी गई। बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम विश्व कप से पहले इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैच खेलेगी। मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम ने कहा कि आसिफ और खुशदिल के आंकड़े भले ही प्रभावी नहीं हो लेकिन वे अपार प्रतिभाशाली हैं।

टीम : बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, आजम खान, हैरिस रऊफ, हसन अली, इमाद वसीम, खुशदिल शाह, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन शाह आफरीदी, सोहेब मकसूद। फखर जमां, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर (रिजर्व)।

pakistan team,pakistan,t20 world cup,babar azam,pcb,misbah ul haq,waqar younis,shoaib akhtar,sports news in hindi

मुख्य कोच मिस्बाह व गेंदबाजी कोच वकार ने ये बताया इस्तीफा का कारण

पाकिस्तान के मुख्य कोच मिस्बाह उल हक और गेंदबाजी कोच वकार यूनुस ने आज अचानक इस्तीफा दे दिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बताया कि मिस्बाह और वकार ने इस्तीफा दे दिया है और पूर्व टेस्ट खिलाड़ी सकलैन मुश्ताक और अब्दुल रज्जाक अंतरिम कोच होंगे। पूर्व ओपनर व कमेंटेटर रमीज राजा को बोर्ड का नया अध्यक्ष बनाने पर भी चर्चा हो रही है। रमीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था कि मुझे नहीं लगता कि मिस्बाह और वकार पाकिस्तान टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ कोच हैं।

मिस्बाह ने कहा कि यह देखते हुए कि मुझे अपने परिवार से दूर बायो सेक्योर इनवायर्नमेंट में समय बिताना चाहिए, मैंने अपनी भूमिका से हटने का फैसला किया है। वकार ने कहा कि जब मिस्बाह ने उनके साथ अपने फैसले और भविष्य की योजनाओं को शेयर किया, तो उन्होंने भी इस्तीफा देने का मन बनाया क्योंकि उन दोनों ने एक साथ अपने पद पर काम करना शुरू किया था, एक जोड़ी के रूप में काम किया था। मिस्बाह और वकार की नियुक्ति सितंबर 2019 में हुई थी और अभी भी उनके कार्यकाल में एक साल बाकी था।

pakistan team,pakistan,t20 world cup,babar azam,pcb,misbah ul haq,waqar younis,shoaib akhtar,sports news in hindi

मिस्बाह-वकार को नहीं बख्शते रमीज राजा : अख्तर

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने मिस्बाह व वकार के इस्तीफे को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए तालिबान से तुलना कर दी है। अख्तर ने कहा कि मुझे लगता है कि मिस्बाह और वकार के इस्तीफे को देखते हुए उनके साथ कुछ वैसा हुआ है जैसा तालिबान ने अमेरिका के साथ किया था। मुझे लगता है कि वे जानते थे कि रमीज राजा उन्हें नहीं बख्शेंगे इसलिए उन्होंने जाने का फैसला किया। दोनों को पीसीबी का फैसला देखना चाहिए था और खुद ही इस्तीफ़ा देकर नहीं जाना चाहिए था। कुछ बड़ा होगा लेकिन शायद रमीज भाई इनको हटाते नहीं। दोनों पर अब सवाल उठेंगे कि वे डरकर भाग गए। डरपोक भागने के अलावा और कर ही क्या सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत