न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से पहले पाक को लगा झटका, अबरार अहमद हुए चोटिल

पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद को वॉर्म-अप मैच के दौरान दाएं पैर में कुछ दिक्कत हुई, जिसके चलते वह वॉर्म-अप मैच के तीसरे दिन आठ ओवर ही गेंदबाजी कर सके।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 08 Dec 2023 6:54:53

आस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से पहले पाक को लगा झटका, अबरार अहमद हुए चोटिल

नई दिल्ली। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 14 दिसंबर से खेली जानी है। इस टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान को एक तगड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद को वॉर्म-अप मैच के दौरान दाएं पैर में कुछ दिक्कत हुई, जिसके चलते वह वॉर्म-अप मैच के तीसरे दिन आठ ओवर ही गेंदबाजी कर सके। अबरार ने इस मैच में कुल 27 ओवर गेंदबाजी की और इस दौरान एक विकेट चटकाया है। अबरार को दाएं पैर में कुछ दिक्कत थी, जिसकी उन्होंने शिकायत की। अबरार को एमआरआई के लिए ले जाया गया है। उनकी एमआरआई की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि क्या वह सीरीज के पहले टेस्ट मैच में खेल पाएंगे या नहीं।

टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान और प्राइम मिनिस्टर XI के बीच चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 391 रनों पर पारी घोषित की। जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक प्राइम मिनिस्टर XI ने 4 विकेट पर 367 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान की ओर से कप्तान शान मसूद ने इस मैच में दमदार दोहरा शतक लगाया है। वॉर्म-अप मैच में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है।

वहीं बल्लेबाजी में भी शान मसूद के अलावा किसी और ने कोई बड़ी पारी नहीं खेली। पूर्व कप्तान बाबर आजम 40 रन बनाकर आउट हुए, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद 41 रन बनाकर आउट हुए। वहीं प्राइम मिनिस्टर XI की ओर से कैमरन बेनक्रॉफ्ट ने 53 रन बनाए, मैट रेनशॉ ने नॉटआउट 136 रन बनाए हैं। कैमरन ग्रीन 46 रन बनाकर आउट हुए। 2017 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारत को छोड़कर किसी भी विदेशी टीम ने जीत दर्ज नहीं की है। ऐसे में पाकिस्तान के लिए यह दौरा पहले ही काफी मुश्किलों से भरा हुआ नजर आ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत