न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओलम्पिक में भारत पर भारी पड़ा पाकिस्तान, जैवलिन थ्रो में पाक ने जीता गोल्ड, भारत को मिला रजत

जैवलिन थ्रो के फाइनल में भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा लगातार दूसरा ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए। नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल मिला।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 09 Aug 2024 3:18:37

ओलम्पिक में भारत पर भारी पड़ा पाकिस्तान, जैवलिन थ्रो में पाक ने जीता गोल्ड, भारत को मिला रजत

जैवलिन थ्रो के फाइनल में भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा लगातार दूसरा ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए। नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल मिला। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 89.45 का अपना बेस्ट थ्रो फेंका और इस तरह वह दूसरे स्थान पर रहे।

इस सिल्वर मेडल के साथ नीरज चोपड़ा भारत के पहले ऐसे एथलीट बन गए हैं जिन्होंने ट्रैक-एंड-फील्ड में 2 ओलंपिक मेडल अपने नाम किए हैं। वहीं, पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

नदीम ने 92.97 मीटर थ्रो फेंक पाकिस्तान को गोल्ड मेडल दिलाया। नदीम ने 2 बार 90 मीटर की दूरी को पार किया। अरशद नदीम पाकिस्तान के पहले ट्रैक-एंड-फील्ड एथलीट बन गए है जिसने ओलंपिक में मेडल जीतने का बड़ा कारनामा किया है। इससे पहले पाकिस्तान को सिर्फ बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज के रुप में एकमात्र व्यक्तिगत मेडल मिला था।

भारत को मिला पहला सिल्वर

पेरिस ओलंपिक में 140 करोड़ भारतीयों को नीरज से लगातार दूसरे गोल्ड की उम्मीदें थी लेकिन इस बार सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा। नीरज का 90 मीटर दूरी पार न कर पाने का सिलसिला लगातार दूसरे ओलंपिक में भी जारी रहा। तीसरे पायदान पर ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स रहे जिन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता। पीटर्स ने अपने चौथे प्रयास में 88.54 मीटर का थ्रो फेंका।

नीरज का 89.45 मीटर का थ्रो सीजन का बेस्ट थ्रो रहा। टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज का दूसरा थ्रो ही उनका एकमात्र वैलिड थ्रो रहा जिसमें उन्होंने 89.45 मीटर दूर भाला फेंका। उनके बाकी के पांचों प्रयास फाउल साबित हुए। वहीं, नदीम ने नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए अपना दूसरा थ्रो ही 92.97 मीटर दूर फेंका। उन्होंने छठा और अपना आखिरी थ्रो 91.79 मीटर फेंका।

नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने पर उनकी माता सरोज देवी ने एएनआई से बातचीत में कहा, "हम बहुत खुश हैं, हमारे लिए सिल्वर मेडल भी गोल्ड मेडल जैसा है। हम बहुत खुश हैं।" नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल के साथ ही भारत के नाम पेरिस ओलंपिक में कुल 5 मेडल हो गए हैं। इससे पहले भारत को 3 ब्रॉन्ज शूटिंग में और एक ब्रॉन्ज मेन्स हॉकी में मिला था। भारत मेडल टैली में फिलहाल 5 मेडल के साथ 63वें पायदान पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल