न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज से बराबर कराई सीरीज, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला टीम घोषित

पाकिस्तान ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी के तगड़े प्रदर्शन के दम पर दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 109 रन से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Aug 2021 11:44:03

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज से बराबर कराई सीरीज, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला टीम घोषित

जमैका। पाकिस्तान ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी के तगड़े प्रदर्शन के दम पर दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 109 रन से हरा दिया। इसके साथ ही दो मैच की सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई। इंडीज के सामने 329 रन का लक्ष्य था लेकिन उसकी पूरी टीम मंगलवार को पांचवें व अंतिम दिन 49/1 रन से आगे खेलते हुए 219 रन पर ही ढेर हो गई। जेसन होल्डर ने सर्वाधिक 47 रन का योगदान दिया।

ओपनर व कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने 39 व कायल मायर्स ने 32 रन की पारी खेली। पहली पारी में 6 विकेट लेने वाले शाहीन ने दूसरी पारी में भी 4 विकेट अपने नाम किए। वे मैन ऑफ द मैच चुने गए। इससे पहले पाकिस्तान ने पहली पारी 302/9 और दूसरी पारी 176/6 रन पर घोषित की थी, जबकि मेजबान कैरेबियाई टीम पहली पारी में 150 रन पर ही आउट हो गई थी। इंडीज ने पहला टेस्ट एक विकेट से जीता था।

pakistan,west indies,pakistan vs west indies,second test,shaheen shah afridi,indian women team,australia,salman butt,vikram rathour,sports news in hindi

भारतीय टीम में राजेश्वरी गायकवाड़ की वापसी

इंग्लैंड दौरे पर बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। बीसीसीआई ने तीनों फॉर्मेट की सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित कर दी। एकमात्र डे-नाइट टेस्ट और लिमिटेड ओवरों की सीरीज के लिए तेज गेंदबाज मेघना सिंह और रेणुका सिंह ठाकुर को पहली बार जगह मिली, जबकि बाएं हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ की वापसी हुई है।

बाएं हाथ की बल्लेबाज यस्तिका भाटिया को तीनों टीमों में जगह मिली है। भारतीय टीम 29 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी और फिर 14 दिन क्वारंटीन में रहेगी। दोनों देशों के बीच 1 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेले जाएंगे। दौरे की शुरुआत 19 सितंबर को वनडे मुकाबले से होगी। इसके बाद टेस्ट और फिर टी20 मैच होंगे।

एकमात्र टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम : मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, पूनम राउत, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, यस्तिका भाटिया, तानिया भाटिया, शिखा पांडे, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, पूजा वस्त्रकर, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, ऋचा घोष, एकता बिष्ट।

टी20 टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, यस्तिका भाटिया, शिखा पांडे, मेघना सिंह, पूजा वस्त्रकर, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, ऋचा घोष, हरलीन देओल, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर।

pakistan,west indies,pakistan vs west indies,second test,shaheen shah afridi,indian women team,australia,salman butt,vikram rathour,sports news in hindi

विक्रम राठौड़ हो सकते हैं मुख्य कोच : सलमान बट

यूएई में अक्टूबर-नवंबर में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के साथ ही भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। पिछले दिनों जब राहुल द्रविड़ को श्रीलंका दौरे के लिए अस्थायी तौर पर भारतीय कोच नियुक्त किया गया था, तो लगा था कि बोर्ड ने उनके लिए जमीन तैयार कर दी। इस चर्चा पर तब विराम लग गया, जब द्रविड़ ने एक बार फिर से राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के निदेशक पद के लिए आवेदन कर दिया।

अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने नए कोच को लेकर अपनी राय दी है। बट ने यू-ट्यूब चैनल पर कहा कि बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ मुख्य कोच हो सकते हैं। जब कोई टीम वर्तमान भारत जैसी मजबूत होती है, तो उसे कोच की जरूरत नहीं होती, लेकिन जब कोई शख्स पहले से ही वर्तमान घटनाओं का हिस्सा है, तो ऐसे में राठौड़ इस पैमाने पर बहुत ही अच्छी तरह खरे उतरते हैं। राठौड़ स्टाइलिश बल्लेबाज थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत