न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने खिलाड़ियों से पाकिस्तान को मिल रहे झटके, नौमान अली हुए हॉस्पिटल में भर्ती

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट की सीरीज में स्पिनर नौमान अली पाकिस्तान की मौजूदा स्क्वॉड का हिस्सा थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 23 Dec 2023 6:11:52

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने खिलाड़ियों से पाकिस्तान को मिल रहे झटके, नौमान अली हुए हॉस्पिटल में भर्ती

पाकिस्तान के लिए लगता है ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने का सपना कहीं फिर से अधूरा ना रह जाए। पाकिस्तान को मेजबान टीम ने पहले टेस्ट मैच में हरा दिया था और अब दूसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है, लेकिन इससे ठीक पहले इस टीम के लिए एक बड़ा सेटबैक सामने आ गया और टीम के गेंदबाज नोमान अली इंजरी की वजह से टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए। इस टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान के लिए मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं और नोमान अली से पहले दो गेंदबाज इंजरी की वजह से सीरीज से बाहर हो गए थे।

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे पर खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम इस सीरीज में 0-1 से पिछड़ी हुई है और अनफिट खिलाड़ी पाकिस्तान के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज नौमान अली इस सीरीज के बाकी दो टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि नौमान अली के अचानक पेट में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा है। हॉस्पिटल में जांच के बाद नौमान अली के एपेंडिसाइटिस से पीडि़त होने की जानकारी मिली है। सर्जरी के बाद पीसीबी ने अपडेट दिया है कि नौमान अली की स्थिति अब बेहतर है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट की सीरीज में स्पिनर नौमान अली पाकिस्तान की मौजूदा स्क्वॉड का हिस्सा थे। पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद के चोटिल होने के बाद साजिद खान को टीम में शामिल किया गया। पाकिस्तान की टीम को पर्थ टेस्ट में बगैर स्पेशलिस्ट स्पिनर खेलना पड़ा। उस समय नौमान फिंगर इंजरी के चलते सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

खुर्रम भी डेब्यू टेस्ट में हो गए थे चोटिल

पर्थ टेस्ट में पाकिस्तान के डेब्यूटंट तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद भी चोट के कारण बाहर हो चुके हैं। वहीं, नसीम शाह पहले ही अनफिट चल रहे हैं। जबकि हारिस राउफ ने टेस्ट टीम से अपना नाम वापस ले लिया था। पर्थ टेस्ट में शाहीन शाह अफरीदी और खुर्रम और एक अन्य डेब्यूटंट तेज गेंदबाज आमिर जमाल पेस अटैक का जिम्मा संभाला था।

ये तीन तेज गेंदबाज बैकअप के लिए उपलब्ध

पाकिस्तान की टीम में फिलहाल बैकअप के तौर पर तेज गेंदबाजों में हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर और मीर हमजा उपलब्ध हैं। ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान का बॉक्सिंग डे टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत