न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 विश्व कप की तैयारियों में जुटा पाकिस्तान, इन देशों के साथ खेलेगा 12 मैच

इस टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तानी टीम न्यूजीलैंड, आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलेगी। एक तरफ जहाँ पाकिस्तान T20 World Cup से पहले तैयारियों में जुट कर विदेशी टीमों के साथ मैच खेल रहा है, वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के खिलाड़ी सिर्फ IPL के भरासे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 09 Apr 2024 8:22:03

T20 विश्व कप की तैयारियों में जुटा पाकिस्तान, इन देशों के साथ खेलेगा 12 मैच

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में पिछले दिनों बड़ा बदलाव हुआ। एक दिवसीय विश्व कप प्रतियोगिता के बाद टीम की कप्तानी छोड़ने वाले बाबर आजम को एक बार फिर से शाहीन अफरीदी के स्थान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया। अब बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
इस टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तानी टीम न्यूजीलैंड, आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलेगी। एक तरफ जहाँ पाकिस्तान T20 World Cup से पहले तैयारियों में जुट कर विदेशी टीमों के साथ मैच खेल रहा है, वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के खिलाड़ी सिर्फ IPL के भरासे हैं। टीम इंडिया T20 विश्व कप से पहले किसी भी टीम के साथ कोई सीरीज नहीं खेलेगी। इस दौरान भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में जरूर खेलते हुए नजर आएंगे।
न्यूजीलैंड से शुरूआत करेगा पाकिस्तान

पाकिस्तान विश्व कप की तैयारियाँ न्यूजीलैंड के साथ 5 मैचों की सीरीज के साथ करेगा। इस सीरीज का आगाज 18 अप्रैल से हो रहा है। पाकिस्तान-न्यूजीलैंड सीरीज के मुकाबले रावलपिंडी और लाहौर में खेले जाएंगे। इसके बाद बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम आयरलैंड के दौरे पर जाएगी। पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। आयरलैंड के बाद पाकिस्तानी टीम इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 4 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इन 3 सीरीज के बाद बाबर आजम की टीम टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में उतरेगी।

भारत और पाकिस्तान 9 जून को होंगे आमने-सामने

वहीं, टीम इंडिया की बात करें तो टी20 वर्ल्ड कप से पहले कोई सीरीज नहीं खेलेगी। हालांकि, भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में जरूर खेलते नजर आएंगे। बताते चलें कि टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें 9 जून को आमने-सामने होगी। यह भारतीय टीम का टूर्नामेंट में दूसरा मुकाबला होगा। इससे पहले टीम इंडिया अपने टी20 वर्ल्ड कप कैंपेन का आगाज आयरलैंड के खिलाफ करेगी। भारत और आयरलैंड के बीच मुकाबला 5 जून को खेला जाएगा।

गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 2 जून से हो रहा है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी वेस्टइंडीज और अमेरिका करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल