न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान हॉकी टीम नहीं कर पाई ओलम्पिक के लिए क्वालीफायर, दिग्गज खिलाड़ियों ने मैनेजमेंट को कोसा

पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीम ओमान में एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर के तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में न्यूजीलैंड से 2-3 से हार कर पेरिस खेलों में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो गयी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 22 Jan 2024 10:34:38

पाकिस्तान हॉकी टीम नहीं कर पाई ओलम्पिक के लिए क्वालीफायर, दिग्गज खिलाड़ियों ने मैनेजमेंट को कोसा

पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीम ओमान में एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर के तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में न्यूजीलैंड से 2-3 से हार कर पेरिस खेलों में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो गयी। वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सीधा क्वालिफाई कर चुकी है। अतीत में हॉकी की सर्वश्रेष्ठ टीमों में शामिल रहे पाकिस्तान की इस हार को देश के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने निराशाजनक करार दिया। इस ओलंपिक क्वालीफायर से शीर्ष तीन टीमों को ओलंपिक की टिकट मिली।

पाकिस्तान की ओलंपिक संभावनाएं खत्म

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जर्मनी से 0-4 से हारने के बाद, पाकिस्तान रविवार को तीसरे स्थान के मैच में न्यूजीलैंड से हार गया जिससे इस साल के पेरिस ओलंपिक में जगह बनाने की उनकी संभावनाएं समाप्त हो गई। पाकिस्तान की टीम को पिछली बार 2012 में ओलंपिक में भाग लेने का मौका मिला था। टीम तब सातवें स्थान पर रही थी। पाकिस्तान ने ओलंपिक में तीन स्वर्ण (1960, 1968, और 1984) सहित आठ पदक जीते हैं।

रोने लगे पाकिस्तानी खिलाड़ी

ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने के टीम काफी करीब थी और यह दर्द खिलाड़ियों की आंखों में साफ दिखा। मैच में मिली हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी अपने आंसूओं को रोक नहीं सके। वह मैदान पर घुटनों पर बैठ गए और रोने लगे। न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम को सांत्वना देनी की कोशिश की।

दिग्गज खिलाड़ियों ने मैनेजमेंट को कोसा

विश्व कप (1994) और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पाकिस्तान टीम का हिस्सा रहे ओलंपियन वसीम फिरोज ने कहा, ‘‘जब टीम को सिर्फ 18 दिनों के अभ्यास के साथ ओलंपिक क्वालीफायर भेजा जायेगा तो उससे आप क्या उम्मीद करते हैं। इस प्रतियोगिता में अन्य सभी टीमें महीनों की तैयारी और प्रशिक्षण के साथ पहुंची थी।’’ पाकिस्तान में हॉकी का प्रबंधन पिछले कुछ समय से विवादों में रहा है।

देश में हॉकी का संचालन करने वाली संस्था के पास खिलाड़ियों और कोच को भत्ता और वेतन देने के लिए पैसा नहीं है। वित्तीय संकट के कारण पीएचएफ (पाकिस्तान हॉकी महासंघ) को कई अन्तर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों से हटना पड़ा। हॉकी के मैदान पर पाकिस्तान के चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक के साथ पिछले साल पेरिस ओलंपिक का टिकट पक्का कर लिया। राष्ट्रीय चयनकर्ता फिरोज ने कहा कि देश को आंतरिक मुद्दों को सुलझाने तक अंतरराष्ट्रीय हॉकी खेलना बंद कर देना चाहिये।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत