Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विश्व कप से पहले पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, नहीं मिला पाक क्रिकेटरों को भारतीय वीजा

वीजा नहीं मिलने के कारण भारत में होने वाले विश्व कप से पाकिस्तान को दुबई में दो दिन का कैंप लगाने का प्लान रद्द करना पड़ा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 23 Sep 2023 3:47:35

विश्व कप से पहले पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, नहीं मिला पाक क्रिकेटरों को भारतीय वीजा

नई दिल्ली। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से पहले खिलाड़ियों के चोटिल होने से जहाँ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बेहद परेशान है, वहीं अब उसकी विश्व कप की तैयारियों को भी झटका लगा है। वीजा नहीं मिलने के कारण भारत में होने वाले विश्व कप से पाकिस्तान को दुबई में दो दिन का कैंप लगाने का प्लान रद्द करना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 5 अक्टूबर से भारत में शुरू होने वाले वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही सभी 9 टीमों में से पाकिस्तान ही ऐसी टीम है, जिसे अभी तक भी वर्ल्ड कप के लिए वीजा नहीं मिल सका है।

ईसपीएनक्रिकेइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी ने वर्ल्ड कप से पहले सोमवार 25 सितंबर को दुबई जाकर कैंप करने की योजना बनाई थी। योजना के तहत उसे 27 सितंबर को हैदराबाद की फ्लाइट पकड़नी थी, क्योंकि पाकिस्तान की टीम को वर्ल्ड कप से पहले 29 सितंबर को न्यूजीलैंड और 3 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद में दो वॉर्मअप मैच खेलने हैं।

पाकिस्तान टीम को अब तक नहीं मिला वीजा क्लीयरेंस


एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट का प्लान था कि उनके सभी खिलाड़ी प्री-वर्ल्ड कप कैंप के लिए दुबई जाएंगे। जहां से वो सभी भारत के हैदराबाद की फ्लाइट पकड़ेंगे। इसके लिए बाबर एंड कंपनी यूएई जाने और फिर वहां कुछ दिन बिताकर भारत आने वाले थे। लेकिन अब यह प्लान ‘चौपट’ हो गया है। दरअसल, अभी तक पाकिस्तान टीम के भारत आने के वीजा को हरी झंडी नहीं मिली है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक सप्ताह पहले ही वीजा के लिए आवेदन किया था मगर अभी तक इसे मंजूरी नहीं मिली है।अब क्या होगा पाकिस्तान का प्लानवीजा की मंजूदरी नहीं मिलने के चलते पाकिस्तानी क्रिकेट टीम लाहौर में ही रहकर 27 सितंबर को दुबई के उड़ान भरेगी। जहां से फिर 29 सितंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले अभ्यास मैच के लिए हैदराबाद (भारत) आ जाएगी। पाकिस्तानी मैनेजमेंट का मानना है कि समय सीमा के अंदर टीम को वीजा मिल जाएगा।सिर्फ पाकिस्तान को नहीं मिला वीजाभारत में होने वाले वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं. जिसमें 9 विदेशी टीमों में केवल पाकिस्तान को ही अभी तक वीजा नहीं मिला है।
वीजा में देरी से तैयारी पर पड़ेगा असर

अब पाकिस्तान टीम के वीजा में देरी उनकी तैयारी पर भी असर पड़ सकता है। पिछले 10 सालों में पाकिस्तान की टीम सिर्फ साल 2016 में टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत दौरे पर आई थी।वहीं पिछली बार टीम इंडिया के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान की टीम साल 2012-13 में भारत आई थी। इसके बाद से दोनों देशों के बीच कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। पाकिस्तान को वर्ल्ड कप 2023 में 29 सितंबर को एक अभ्यास मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ जबकि इसके बाद तीन अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से भी उसका अभ्यास मैच है।

घोषित हो चुकी है पाकिस्तान की टीम


वहीं क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की क्रिकेट टीम का ऐलान 22 सितंबर को हुआ। टीम की कप्तानी बाबर आजम को मिली है। उप-कप्तान शादाब खान होंगे। नसीम शाह इंजर्ड होने के कारण टीम में जगह नहीं बना सके हैं। टीम में तेज गेंदबाज हसन अली की वापसी हुई है।वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तान की टीमबाबर आजम (कप्तान) शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमां, हसन अली, इफ्तिखार अहमद , इमाम उल हक, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा, शाहीन आफरीदी, उसामा मीर, सऊद शकील, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर।ट्रैवलिंग रिजर्व: मोहम्मद हारिस, अबरार अहमद, जमान खान ।

मुंबई आतंकी हमले के बाद से तनातनी

गौरतलब है कि वीजा में देरी की समस्या कोई नई नहीं है। 2008 में मुंबई आतंकी हमले के बाद से दोनों देशों के बीच यात्रा सीमित ही रही है। इसके बाद से भारत बनाम पाकिस्तान के बीच सिर्फ एक द्विपक्षीय सीरीज हुई है। जब पाकिस्तान की टीम 2012-13 में सीमित ओवरों की सीरीज खेलने भारत के दौरे पर आई थी। वहीं, 2006 के बाद से भारतीय टीम ने द्विपक्षीय सीरीज के लिए पाक का दौरा नहीं किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology