न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान जीत का हकदार ही नहीं था, अमेरिका वास्तव में अच्छा खेला: शोएब अख्तर

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 11वां मुकाबला काफी शानदार रहा। यह मैच अमेरिका और पाकिस्तान के बीच खेला गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 07 Jun 2024 12:06:48

पाकिस्तान जीत का हकदार ही नहीं था, अमेरिका वास्तव में अच्छा खेला: शोएब अख्तर

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 11वां मुकाबला काफी शानदार रहा। यह मैच अमेरिका और पाकिस्तान के बीच खेला गया। डलास के ग्रैंड प्रेयरी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच को पाकिस्तान ने अमेरिका के खिलाफ सुपर ओवर में गंवा दिया। पाकिस्तान की हार पर न सिर्फ प्रशंसक अपितु पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएँ व्यक्त कर रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने इस हार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पाकिस्तान की इस हार की तुलना 1999 विश्व कप में बांग्लादेश से मिली हार से भी कर डाली।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए वीडियो में शोएब अख्तर ने कहा- "पाकिस्तान के लिए यह निराशाजनक हार है। अमेरिका से हारकर हमारा आगाज अच्छा नहीं रहा। दुर्भाग्य से, पाकिस्तान जीत का हकदार ही नहीं था क्योंकि अमेरिका ने वास्तव में बहुत अच्छा खेला। वे हमेशा मजबूत स्थिति में थे। आमिर ने मैच बचाया। शाहीन और आमिर ने कोशिश की, लेकिन अमेरिका 37 ओवरों तक पाकिस्तान पर हावी रहा और दुर्भाग्य से, हम इसे हासिल नहीं कर सके।"

गौरतलब है कि अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। पाकिस्तान का पहला विकेट 1.2 ओवर में मोहम्मद रिजवान के रूप में गिरा, जिसके बाद टीम पूरी तरह लड़खड़ा गई। सिर्फ बाबर आजम और शादाब खान ही 30 रन का स्कोर पार कर पाए। बाबर आजम ने 43 गेंदों पर 102.32 के स्ट्राइक रेट से 44 रन बनाए, जबकि शादाब खान ने 160 के स्ट्राइक रेट से 25 गेंदों पर 40 रन बनाए। आखिरी ओवरों में शाहीन अफरीदी ने 143.75 के स्ट्राइक रेट से 16 गेंदों पर 23 रन बनाए। पाकिस्तान 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन ही बना सका।

160 रनों का पीछा करते हुए अमेरिका की शुरुआत अच्छी रही। अमेरिकी कप्तान मोनंक पटेल ने कप्तानी पारी खेली और 131.57 की स्ट्राइक रेट से 38 गेंदों पर 50 रन बनाए। इसके अलावा एंड्रिस गूस ने 35 रन बनाए, जबकि एरॉन जोन्स ने 36 रन बनाए। आखिरी गेंद पर नीतीश के चौके की वजह से मैच टाई हो गया।

जिसके बाद सुपर ओवर खेला गया। सुपर ओवर की पहली पारी में अमेरिका ने एक विकेट खोकर 18 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान एक विकेट खोकर 13 रन ही बना सका, जिसके बाद अमेरिका ने सुपर ओवर जीत लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल