न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्शन मोड में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, अब कोच को किया बाहर

मिकी पहले से ही डर्बीशर के साथ है और पुटिक तथा ब्रैडबर्न को नई जिम्मेदारियां मिल गई हैं, इसलिए कुछ विचार-विमर्श के बाद मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से समाप्त करने और उन्हें उनके अनुबंध से मुक्त करने का निर्णय लिया गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 09 Jan 2024 2:18:51

एक्शन मोड में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, अब कोच को किया बाहर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) फिलहाल एक्शन के मोड में है। वर्ल्ड कप सहित हाल के दिनों में सीनियर टीम के खराब प्रदर्शन के बाद उसने अपने विदेशी कोच मिकी आर्थर, ग्रांट ब्रैडबर्न और एंड्रयू पुटिक से अलग होने का फैसला किया है।

बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ और मुख्य परिचालन अधिकारी सलमान नसीर तीनों के साथ अंतिम समझौते पर बातचीत करेंगे।

एशिया कप और विश्व कप के दौरान पाकिस्तान टीम प्रबंधन का हिस्सा रहे इन तीनों ने भारत से लाहौर लौटने के बाद छुट्टियां लेने का फैसला किया और उन्हें सूचित किया गया कि अब राष्ट्रीय टीम के साथ उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं है। तीनों को बताया गया कि पीसीबी ने फैसला किया है कि वे राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में काम करेंगे क्योंकि उन्होंने मोहम्मद हफीज को पाकिस्तान टीम का निदेशक और नए कोच नियुक्त किए हैं।

लेकिन पीसीबी को पता चला कि इन तीनों के अनुबंध में ऐसा कोई नियम नहीं था जो उन्हें एनसीए में स्थायी रूप से काम करने के लिए मजबूर करता हो क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान टीम के साथ काम करने के लिए अनुबंध किया था।

अधिकारी ने कहा, ‘मिकी पहले से ही डर्बीशर के साथ है और पुटिक तथा ब्रैडबर्न को नई जिम्मेदारियां मिल गई हैं, इसलिए कुछ विचार-विमर्श के बाद मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से समाप्त करने और उन्हें उनके अनुबंध से मुक्त करने का निर्णय लिया गया।’

उन्होंने स्वीकार किया कि बोर्ड तीनों को मुआवजे के तौर पर कुछ महीनों का वेतन देगा। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि बल्लेबाजी कोच पुटिक ने अनुबंध स्वीकार करने से पहले पीसीबी को अफगानिस्तान के साथ अपने नए कार्यभार के बारे में सूचित किया था।

इसी तरह ब्रैडबर्न ने भी पीसीबी को सूचित किया था कि इंग्लिश काउंटी ग्लेमोर्गन उन्हें अपने मुख्य कोच के रूप में नियुक्त करना चाहती थी। नया टीम निदेशक और कोच होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तानी टीम का टेस्ट सीरीज में 0-3 से सूपड़ा साफ हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल