Rashid Khan takes third! 3️⃣@rashidkhan_19 removes his opposite number to give Afghanistan the 6th wicket in the game. 👏
🇵🇰- 112/6 (16.5 Ov)#AfghanAtalan | #UAETriNationSeries | मोहम्मद नवाज की घातक गेंदबाज़ी
इस मैच में पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज ने गज़ब की गेंदबाज़ी की। उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 19 रन खर्च करते हुए पांच विकेट झटके और एक मेडन ओवर भी डाला। उनकी शानदार गेंदबाज़ी ने अफगानिस्तान की बल्लेबाज़ी को तहस-नहस कर दिया। वहीं अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए और बल्ले से भी सर्वाधिक 17 रन बनाए, लेकिन उनकी यह कोशिश टीम को हार से नहीं बचा सकी।
एशिया कप में पाकिस्तान की तैयारी
पाकिस्तान ने अब तक एशिया कप का खिताब दो बार जीता है और इस बार उसका लक्ष्य तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करने का है। एशिया कप 2025 का उद्घाटन मुकाबला 9 सितंबर को अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा। पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 12 सितंबर को करेगा, जहां उसका सामना ओमान से होगा।
नई कप्तानी में नई उम्मीदें
पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमान इस समय सलमान आगा के हाथों में है। उनकी कप्तानी में टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। खास बात यह है कि टीम से बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। ऐसे में यह नया संयोजन अब एशिया कप में पाकिस्तान के प्रदर्शन का असली पैमाना तय करेगा।
















