न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आस्ट्रेलिया की हार और भारत की जीत से पाक को हुआ फायदा, ICC वनडे रैंकिंग में टॉप पर पाकिस्तान

टीम इंडिया एशिया कप जीतने के बाद नंबर दो पर इसलिए रह गई है क्योंकि भारत ने इस दौरान 41 मैच खेलकर इतनी रेटिंग हासिल की है, वहीं पाकिस्तानी टीम ने 27 मुकाबले खेलकर ही इतनी रेटिंग पा ली है। साथ ही जब रेटिंग बराबर होती है तो रैंकिंग के लिए दशमलव तक के अंकों का इस्तेमाल होता है, जहां टीम इंडिया पीछे है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 18 Sep 2023 2:38:46

आस्ट्रेलिया की हार और भारत की जीत से पाक को हुआ फायदा, ICC वनडे रैंकिंग में टॉप पर पाकिस्तान

नई दिल्ली। एशिया कप फाइनल में भारत की जीत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की हार से पाकिस्तान को फायदा हुआ है। दरअसल, आईसीसी वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान एक बार फिर टॉप पर पहुंच गया है। एशिया कप फाइनल और दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया आखिरी वनडे के बाद आईसीसी वनडे रैंकिंग में फेरबदल हुआ है। रैंकिंग में टॉप पर पाकिस्तान पहुंच गया है तो वहीं दूसरे स्थान पर भारत है। ऑस्ट्रेलिया हार के बाद तीसरे स्थान पर है।

पाकिस्तान और भारत की रैंकिंग बराबर

रैंकिंग में पाकिस्तान 115 रेटिंग के साथ पहले पायदान पर है तो वहीं भारत भी 115 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया की 113 रेटिंग है और वह तीसरे पायदान पर है। विश्व कप से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली वनडे सीरीज अभी और रैंकिंग में बदलाव करेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 22 सितंबर से शुरू हो रही है। पहला मैच मोहाली में खेला जाएगा।

भारत क्यों है दूसरे स्थान पर?

टीम इंडिया एशिया कप जीतने के बाद नंबर दो पर इसलिए रह गई है क्योंकि भारत ने इस दौरान 41 मैच खेलकर इतनी रेटिंग हासिल की है, वहीं पाकिस्तानी टीम ने 27 मुकाबले खेलकर ही इतनी रेटिंग पा ली है। साथ ही जब रेटिंग बराबर होती है तो रैंकिंग के लिए दशमलव तक के अंकों का इस्तेमाल होता है, जहां टीम इंडिया पीछे है।

दक्षिण अफ्रीका के हाथों सीरीज हारी ऑस्ट्रेलिया

ज्ञातव्य है कि आईसीसी वनडे रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप से पहले भारी नुकसान हुआ है। दक्षिण अफ्रीका के हाथों 5 मैचों की वनडे सीरीज 3-2 से गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान से सीधे तीसरे पर पहुंच गई है। रविवार को सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 122 रन से हरा दिया। सीरीज के शुरुआती दोनों मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते थे, लेकिन बाद में मेजबान ने वापसी की और लगातार तीन मैच जीत लिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज

आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल