Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

PAK vs SL: 45-45 ओवर का होगा पाकिस्तान-श्रीलंका मैच, पाक ने जीता टॉस

श्रीलंका के खिलाफ नॉकआउट मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। मैच को 45-45 ओवर का कर दिया गया है। हर गेंदबाज 9-9 ओवर गेंदबाजी करेगा। मैच जल्दी ही शुरू होने वाला है। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 का नॉकआउट मुकाबला भारतीय समय अनुसार 5:15 पर शुरू होगा। पहला पावरप्ले 9 ओवर का होगा और हर गेंदबाज को 9-9 ओवर मिलेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 14 Sep 2023 6:37:27

PAK vs SL: 45-45 ओवर का होगा पाकिस्तान-श्रीलंका मैच, पाक ने जीता टॉस

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ नॉकआउट मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। मैच को 45-45 ओवर का कर दिया गया है। हर गेंदबाज 9-9 ओवर गेंदबाजी करेगा। मैच जल्दी ही शुरू होने वाला है। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 का नॉकआउट मुकाबला भारतीय समय अनुसार 5:15 पर शुरू होगा। पहला पावरप्ले 9 ओवर का होगा और हर गेंदबाज को 9-9 ओवर मिलेंगे।

कोलंबो में रूकी बारिश, पिच से कवर्स हटना शुरू


टॉस से पहले कोलंबो में बारिश थम गई है और प्रेमदासा स्टेडियम में पिच पर से कवर्स हटना शुरू हो गए हैं। बहुत जल्द अंपायर ग्राउंड का निरीक्षण करेंगे और फिर फैसला होगा कि टॉस कब होगा। 20-20 ओवर का खेल होने के लिए 9:02 बजे से पहले खेल शुरू होना जरूरी है।

एशिया कप 2023 में सुपर-4 चरण का 5वां मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। बारिश के कारण खेल शुरू होने में लगातार देरी हो रही है। बारिश के कारण अभी तक टॉस भी नहीं हो पाया है। मैदान को पूरी तरह से ढक दिया गया है। कुछ देर के लिए मौसम साफ हुआ था तो टॉस की तैयारी पूरी कर ली गई थी, लेकिन बारिश फिर से आ गई। इस कारण टॉस में और ज्यादा देरी होगी। कोलंबो में खेले गए सभी मैचों में अबतक बारिश ने दाखल दी है। इस मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है। अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो इसका फायदा श्रीलंका को हो सकता है। श्रीलंका के फाइनल में जाने की संभावना अधिक होगी।




भारत और पाकिस्तान मुक़ाबले की तरह इस मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ऐसे में अगर बारिश होती है और मैच पूरा नहीं हो पाता तो दोनों टीमों को एक एक अंक दे दिया जाएगा। ऐसे में श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों के तीन -तीन अंक हो जाएंगे। लेकिन नेट रनरेट के आधार पर श्रीलंका फ़ाइनल में जगह बना लेगा। श्रीलंका का नेट रनरेट -0.200 है। वहीं पाकिस्तान का नेट रनरेट -1.892 है। दोनों के अभी दो - दो अंक हैं।

पाकिस्तान की टीम चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है। पाकिस्तान की चिंता केवल चोटिल खिलाड़ियों को लेकर ही नहीं है। उसके बल्लेबाज भी अब तक टूर्नामेंट में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उसकी टीम ने मुल्तान में एशिया कप के पहले मैच में नेपाल के खिलाफ 6 विकेट पर 342 रन बनाए थे। उसके बाद से पाकिस्तान के बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने के लिए जूझते रहे। बल्लेबाजी में पाकिस्तान की टीम काफी हद तक दोनों सलामी बल्लेबाजों फखर जमान और इमाम-उल-हक तथा कप्तान बाबर आजम पर निर्भर है। दासुन शनाका की अगुआई वाली श्रीलंकाई क्रिकेट टीम बाबर आजम की पाकिस्तानी ब्रिगेड को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है। लीग चरण में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology