न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: पाक मीडिया ने उड़ाई बाबर आजम और पीसीबी की धज्जियां, उठी टीम और मैनेजमेंट में बदलाव की मांग

अफगानिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तानी मीडिया में बाबर आजम और पीसीबी की खूब चर्चा हो रही हैं। इन दोनों की मीडिया में धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और टीम के साथ-साथ मैनेजमेंट में भी बदलाव की मांग उठने लगी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 24 Oct 2023 5:03:14

World Cup 2023: पाक मीडिया ने उड़ाई बाबर आजम और पीसीबी की धज्जियां, उठी टीम और मैनेजमेंट में बदलाव की मांग

विश्व कप 2023 में सोमवार को पाकिस्तान क्रिकेट टीम की शर्मनाक हार हुई। अफगानिस्तान के हाथों पाकिस्तानी टीम 8 विकेट से मैच हार गई। टूर्नामेंट में यह पाकिस्तान की लगातार तीसरी हार थी, जिसने टीम के विश्व कप अभियान को झटका पहुंचाया है। अफगानिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तानी मीडिया में बाबर आजम और पीसीबी की खूब चर्चा हो रही हैं। इन दोनों की मीडिया में धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और टीम के साथ-साथ मैनेजमेंट में भी बदलाव की मांग उठने लगी है।

अफगानिस्तान के खिलाफ पहली हार थी पाकिस्तान की

पाकिस्तानी मीडिया में कहा जा रहा है कि अफगानिस्तान से मिली हार के बाद पाकिस्तानी का विश्व कप अभियान पटरी से उतर चुका है। तीन लगातार हार के बाद अब पाकिस्तानी टीम को आगे जाने के लिए आने वाले सभी मैच किसी भी हाल में जीतने होंगे और यह हालिया स्थिति को देखते हुए होना बहुत मुश्किल है। पाकिस्तान की टीम वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार अफगानिस्तान के खिलाफ हारी है।

पाकिस्तानी टीम एकदम फिसड्डी- डॉन अखबार

पाकिस्तानी मीडिया में बाबर आजम और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड निशाने पर है। डॉन अखबार की एक रिपोर्ट में अफगानिस्तान से मिली हार पर कहा गया है कि इस हार ने पाकिस्तानी टीम के अभियान को चोट पहुंचाई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पांच मैच में तीन हार ने आगे की राह बहुत मुश्किल कर दी है। अफगानिस्तान के लिए यह जीत तनावपूर्ण समय पर आई है। दोनों पड़ोसियों के बीच राजनीतिक और कूटनीतिक संबंध खराब हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तानी टीम एकदम फिसड्डी नजर आई। अफगानिस्तान के ओपनर ने अपनी टीम का स्कोर 16वें ओवर में ही 100 के पार कर दिया था।

बाबर की कप्तानी सवालों के घेरे में- द नेशन

पाकिस्तान के एक और बड़े अखबार द नेशन ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा है कि खराब बल्लेबाज, गेंदबाजी और फील्डिंग ने यह निराशाजनक हार दी है। इस हार के बाद पाकिस्तान के लिए चिंताएं बढ़ गई हैं। बाबर आजम की कप्तानी इस वक्त जांच के दायरे में है। गंभीर परिस्थितियों में सही निर्णय लेने और गेंदबाजी में प्रभावी बदलाव करने की क्षमता नहीं दिख रही है। बाबर आजम दुनिया के श्रेष्ट बल्लेबाजों में से एक हैं, लेकिन कप्तानी का कौशल प्रभावी नहीं दिख रहा है।

पीसीबी को करने होंगे बड़े बदलाव- डेली टाइम्स

डेली टाइम्स ने एक आर्टिकल में लिखा है कि पीसीबी को अब जल्द ही पाकिस्तान क्रिकेट में बड़े बदलाव करने होंगे। भविष्य को ध्यान में रखते हुए पीसीबी को खेल की तरफ ध्यान देना होगा। अफगानिस्तान से मिली हार ने कई कमियों को उजागर कर दिया है। टीम में निरंतरता की कमी नजर आ रही है। अब समय आ गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को देश में खेल की स्थिति पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। वर्तमान दृष्टिकोण स्पष्ट रूप से काम नहीं कर रहा है और अगर पाकिस्तान को अपना पूर्व गौरव हासिल करना है तो बड़े बदलाव करने होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत