न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आस्ट्रेलिया में हुई पाक क्रिकेट टीम की बेइज्जती, एयरपोर्ट पर रिसीव करने नहीं पहुँचा कोई, सामान भी खुद उठाया

आस्ट्रेलिया दौर के लिए गई पाकिस्तान की टीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट पर पाकिस्तानी खिलाड़ी अपना सामान खुद ट्रक में लोड करवा रहे हैं। यह वीडियो बहुत तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 02 Dec 2023 6:26:04

आस्ट्रेलिया में हुई पाक क्रिकेट टीम की बेइज्जती, एयरपोर्ट पर रिसीव करने नहीं पहुँचा कोई, सामान भी खुद उठाया

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया दौर के लिए गई पाकिस्तान की टीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट पर पाकिस्तानी खिलाड़ी अपना सामान खुद ट्रक में लोड करवा रहे हैं। यह वीडियो बहुत तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पहुंच चुकी है। जहां पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 14 दिसंबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इसी बीच पाकिस्तान टीम के खिलाडि़यों का एयरपोर्ट पर उतरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एयरपोर्ट के बाहर पाकिस्तान के खिलाडि़यों के स्वागत के लिए न तो कोई प्रशंसक पहुंचा और न ही कोई अधिकारी नजर आया। इतना ही नहीं खिलाड़ी खुद ही अपना सामान ट्रक में लोड करते नजर आए। इस वीडियो को लेकर लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं और इसे पाकिस्तान टीम की इंटरनेशनल बेइज्जती बता रहे हैं।

दरअसल, जब किसी देश की टीम दूसरे देश में पहुंचती है तो आमतौर पर मेजबान देश की तरफ से उसके खिलाडि़यों का स्वागत किया जाता है। खिलाडि़यों के सामान को भी कर्मचारी ही लोड करते हैं, लेकिन वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी खुद अपने सामान के साथ किट बैग को ट्रक में चढ़ाते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में मोहम्मद रिजवान और अन्य खिलाड़ी ऐसा करते साफ नजर आ रहे हैं।

पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की जमकर किरकिरी

ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तानी खिलाडि़यों का स्वागत नहीं होने और खुद सामान उठाने का वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की जमकर किरकिरी भी हो रही है। कोई इसे पाकिस्तानी खिलाड़ियों की इंटरनेशनल बेइज्जती बता रहा है तो कह रहा है कि कंगारू ये भूल गए कि भारत और पाकिस्तान में उनका स्वागत कैसे होता है?

वर्ल्ड कप विजेता ऑस्ट्रेलियन कप्तान के साथ भी हो चुका है ऐसा

बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 का खिताब जीतने के बाद जब कप्तान पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया में एयरपोर्ट पर उतरे थे तो उनके साथ भी कुछ ऐसा व्यवहार हुआ था। उन्हें भी एयरपोर्ट पर रिसीव करने कोई नहीं पहुंचा था। कमिंस खुद ट्रॉली में अपना सामान लादकर एयरपोर्ट के बाहर पहुंचे थे। क्रिकेटर्स के प्रति ये बेरुखी तब है, जब क्रिकेट को ऑस्ट्रेलिया में राष्ट्रीय खेल का दर्जा प्राप्त है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत