न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

25 करोड़ी गेंदबाज का खुला खाता, झटके अपने ही हमवतनों के विकेट, KKR में छाई खुशी

पिछले दो मैचों में विकेटों के लिए तरसते मिचेल ने तीसरे मैच में अपना खाता खोला। केकेआर ने मिचेल को खरीदने में 25 करोड़ की भारी भरकम राशि खर्च की है। इस सीजन के ये सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 04 Apr 2024 8:06:22

25 करोड़ी गेंदबाज का खुला खाता, झटके अपने ही हमवतनों के विकेट, KKR में छाई खुशी

पिछले दो मैचों से केकेआर के लिए सिरदर्द बने उसके तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए अपनी टीम को खुशी का अवसर प्रदान किया जब उन्होंने टीम के लिए दो महत्वपूर्ण शिकार करने में सफलता प्राप्त की। पिछले दो मैचों में विकेटों के लिए तरसते मिचेल ने तीसरे मैच में अपना खाता खोला। केकेआर ने मिचेल को खरीदने में 25 करोड़ की भारी भरकम राशि खर्च की है। इस सीजन के ये सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स को 106 रनों से हराते हुए जीत की हैट्रिक लगाई है। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 273 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम महज 166 रनों पर सिमट गई और केकेआर इस सीजन में जीत की हैट्रिक के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।

बता दें कि केकेआर फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन आईपीएल 2024 के पहले मैच में ही मिचेल स्टार्क ने बिना कोई विकेट लिए 53 रन लुटा दिए। इसके बाद दूसरे मैच में भी वह विकेट के लिए तरस गए। स्टार्क ने पहले दो मैच में बिना कोई विकेट लिए 100 रन लुटा दिए।

केकेआर के लिए पहले दो मैच में सिरदर्द साबित हो रहे मिचेल स्टार्क के विकेटों का खाता आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तीसरे मैच में खुल गया है। दिल्ली के खिलाफ मिचेल स्टार्क ने 3 ओवर में 8.30 की इकॉनमी से 25 रन देकर 2 विकेट झटके हैं और ये दोनों ही विकेट ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाजों के हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 का पहला विकेट मिचेल मार्श का तो दूसरा विकेट डेविड वॉर्नर लिया है।

मिचेल स्टार्क के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक कुल 30 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 7.6 के इकॉनमी से 818 रन देकर 36 विकेट अपने नाम दर्ज किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/15 है। वहीं, बल्लेबाजी प्रदर्शन की बात करें तो इन मैचों की 14 पारियों में उन्होंने 14.71 के औसत से 103 रन बनाए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल