न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कभी खाते में थे सिर्फ कुछ हजार, अब 98 लाख के साथ आस्ट्रेलिया से लौटेंगे सुमित नागल

सितंबर 2023 में उनके बैंक खाते में एक लाख रुपये भी नहीं थे। अब वह ऑस्ट्रेलिया से लगभग एक करोड़ रुपये लेकर लौटेंगे। ऑस्ट्रेलिया ओपेन में उनका ऐतिहासिक सफर दूसरे राउंड में समाप्त हो गया। चीन के शांग जंचेंग ने उन्हें 6-2, 3-6, 5-7, 4-6 से गुरुवार को हराया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 18 Jan 2024 6:33:52

कभी खाते में थे सिर्फ कुछ हजार, अब 98 लाख के साथ आस्ट्रेलिया से लौटेंगे सुमित नागल

नई दिल्ली। चार महीने से भी कम समय पहले, सुमित नागल की गरीबी की कहानियाँ इंटरनेट पर छा गईं। पुरुष एकल में नंबर 1 रैंक वाला भारतीय खिलाड़ी अपने कोच को फंड देने और अपना प्रशिक्षण जारी रखने के लिए संघर्ष कर रहा था। विभिन्न टूर्नामेंटों में खेलकर जो कुछ भी उन्होंने कमाया था, आईओसीएल से वेतन और महा टेनिस फाउंडेशन से मिलने वाले समर्थन को निवेश करने के बाद, नागल ने कहा कि उनके बैंक खाते में लगभग ₹80000 बचे हैं। वह 2023 के पहले कुछ महीनों तक जर्मनी में अपनी पसंदीदा नानसेल टेनिस अकादमी में प्रशिक्षण नहीं ले सके।

भारत के नंबर-1 खिलाड़ी सुमित नागल की पांच-छह महीने पहले आर्थिक हालत काफी खराब थी। सितंबर 2023 में उनके बैंक खाते में एक लाख रुपये भी नहीं थे। अब वह ऑस्ट्रेलिया से लगभग एक करोड़ रुपये लेकर लौटेंगे। ऑस्ट्रेलिया ओपेन में उनका ऐतिहासिक सफर दूसरे राउंड में समाप्त हो गया। चीन के शांग जंचेंग ने उन्हें 6-2, 3-6, 5-7, 4-6 से गुरुवार को हराया।

26 वर्षीय खिलाड़ी ने शानदार शुरुआत करते हुए पहला सेट 40 मिनट में जीत लिया। इसके बाद चीन के 18 वर्षीय खिलाड़ी ने बढ़त हासिल की और 2 घंटे 50 मिनट में मुकाबला जीत लिया। तीसरे दौर में चीनी खिलाड़ी का मुकाबला स्पेन के कार्लोस अलकराज से होगा। पहला सेट हारने के बाद चीनी खिलाड़ी ने इतना बेहतरीन प्रदर्शन किया कि नागल को आखिरी तीन सेटों में सिर्फ एक ब्रेक प्वाइंट मिला।

भारतीय के शीर्ष एकल खिलाड़ी हैं नागल

नागल भारतीय के शीर्ष एकल खिलाड़ी हैं। उन्होंने ने अंतिम क्वालिफाइंग मैच में स्लोवाकिया के एलेक्स मोल्कन को हराकर मुख्य दौर में जगह बनाई थी। उन्होंने मुख्य ड्रॉ में पहुंचने के लिए क्वालिफाइंग के तीन मैचों में एक भी सेट नहीं छोड़ा था। अपने करियर में चौथी बार वह किसी ग्रैंड स्लैम में मुख्य ड्रॉ का हिस्सा थे। पिछले वर्ष के अधिकांश समय में चोट के कारण नागल शीर्ष 500 से बाहर हो गए थे। लेकिन वह अपनी रैंकिंग में सुधार करके विश्व में 122वें नंबर पर पहुंच गए।

नागल ने पहले दौर में जीत हासिल कर रचा था इतिहास

भारत के नंबर 1 खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में सीधे सेटों में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। नागल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में 27वीं वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर बुब्लिक को 6-4, 6-2, 7-6 (5) से हरा दिया था। इससे वह 1989 में रमेश कृष्णन के बाद किसी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को सिंगल्स मेन ड्रॉ में हराने वाले पहले भारतीय बन गए थे। राउंड 2 में हार के बावजूद, राउंड 1 की जीत के कारण नागल को पुरस्कार राशि में Aus$180,000 (लगभग 98 लाख रुपये) मिलेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत