न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू भारतीय भारोत्तोलन महासंघ की एथलीट्स कमीशन की चेयरपर्सन नियुक्त

टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू को भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के एथलीट्स कमीशन का चेयरपर्सन चुना गया है। चानू ने इस भूमिका को लेकर कहा कि वह अपने साथी खिलाड़ियों की आवाज़ को मजबूती से आगे बढ़ाएंगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 16 Apr 2025 3:53:29

ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू भारतीय भारोत्तोलन महासंघ की एथलीट्स कमीशन की चेयरपर्सन नियुक्त

टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू को भारतीय भारोत्तोलन महासंघ की एथलीट्स कमीशन का चेयरपर्सन चुना गया है। अपनी नई ज़िम्मेदारी को लेकर मीराबाई ने इसे एक ऐसा अवसर बताया है, जिससे वह अपने साथी खिलाड़ियों की आवाज़ को मजबूती से आगे बढ़ा सकें।

चानू ने कहा, "भारतीय भारोत्तोलन महासंघ द्वारा मुझे एथलीट्स कमीशन की चेयरपर्सन के रूप में चुने जाने पर मैं अत्यंत आभारी हूं। यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे अपने साथियों का प्रतिनिधित्व करने और उनकी बात को उचित मंच तक पहुंचाने का मौका मिला है।"

उन्होंने आगे कहा, "इस भूमिका के साथ जो ज़िम्मेदारियां आती हैं, मैं उन्हें पूरी गंभीरता से निभाऊंगी। मेरा प्रयास रहेगा कि खिलाड़ियों की चिंताओं और विचारों को उचित मंचों तक पहुंचाया जाए, ताकि वे खेल पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर सकें और बाहरी चीज़ों से भटकाव न हो।"

30 वर्षीय मीराबाई चानू ओलंपिक में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला भारोत्तोलक हैं। उन्होंने टोक्यो 2020 में कुल 210 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक जीता था। हालांकि, पेरिस ओलंपिक में वह पदक से चूक गईं, जिसका कारण उन्होंने मासिक धर्म के दौरान कमजोरी को बताया था।

चानू ने 2018 और 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीते हैं। इसके अलावा, उन्होंने 2017 वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण और 2022 में रजत पदक जीता। कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में उनके नाम तीन स्वर्ण और एक रजत पदक भी दर्ज हैं। अब तक उनके कैरियर में सिर्फ एशियन गेम्स का पदक अधूरा रह गया है।

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट