न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नोवाक जोकोविच ने बनाया रिकॉर्ड, आठवीं बार हासिल की रैंकिंग नम्बर-1, एटीपी फाइनल में होल्गर रूने को हराया

24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच ने अपना रिकॉर्ड और मजबूत करते हुए होल्गर रूने को एटीपी फाइनल में हराकर आठवीं बार नंबर-1 रैकिंग हासिल की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 13 Nov 2023 11:50:15

नोवाक जोकोविच ने बनाया रिकॉर्ड, आठवीं बार हासिल की रैंकिंग नम्बर-1, एटीपी फाइनल में होल्गर रूने को हराया

नई दिल्ली। 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच ने अपना रिकॉर्ड और मजबूत करते हुए होल्गर रूने को एटीपी फाइनल में हराकर आठवीं बार नंबर-1 रैकिंग हासिल की है। इस टूर्नामेंट के बाद नोवाक जोकोविच 400 सप्ताह तक शीर्ष पर रहने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। साल के अंत में नंबर-1 पर कब्जा जमाने के बाद नोवाक जोकोविच 20 नवंबर से शुरू होने वाली एटीपी रैंकिंग में अपने रिकॉर्ड 400वें सप्ताह का आनंद लेंगे। उन्होंने 2023 में शीर्ष स्थान पर 25 सप्ताह बिताए हैं।

जोकोविच ने 2023 सीज़न के दौरान स्पेन के 20 वर्षीय कार्लोस अल्कराज के साथ एक रोमांचक संघर्ष के बाद शीर्ष स्थान हासिल किया। एटीपी रैंकिंग में नंबर-1 स्थान की लड़ाई में इस साल इन दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर रही। जोकोविच ने वर्ष के अंत में नंबर हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के रूप में अपना रिकॉर्ड और मजबूत किया।

रिकॉर्ड और मजबूत किया

दो साल पहले वह 34 साल की उम्र में शीर्ष स्थान पर रहते हुए सीजन खत्म करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी थे और अब उन्होंने 36 साल की उम्र में इस उपलब्धि को दोहराकर अपना रिकॉर्ड और मजबूत किया। 2023 में अब तक छह खिताबों के विजेता, अल्कराज के साथ एटीपी टूर में वो सबसे अधिक बार बराबरी पर रहे। जोकोविच ने सीजन के चार प्रमुख खिताबों में से तीन, ऑस्ट्रेलियन ओपन, रोलां गैरां और यूएस ओपन जीते।

करियर में चौथी बार एक साल में तीन स्लैम

अब 24 बार के प्रमुख चैंपियन जोकोविच ने अपने करियर में चौथी बार एक साल में तीन स्लैम जीते। इससे पहले, 2011, 2015 और 2021 में उनके नाम यह रिकॉर्ड था। 36 वर्षीय खिलाड़ी ने सिनसिनाटी और पेरिस में जीत हासिल कर अपने संग्रह में दो और एटीपी मास्टर्स 1000 ट्रॉफी शामिल की।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत