न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्रिकेट की 3 News : न्यूजीलैंड ने घोषित की विश्व कप टीम, IPL-14 में होगा यह बदलाव और शेफाली…

न्यूजीलैंड ने अक्टूबर-नवंबर में ओमान-यूएई में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 10 Aug 2021 11:31:22

क्रिकेट की 3 News : न्यूजीलैंड ने घोषित की विश्व कप टीम, IPL-14 में होगा यह बदलाव और शेफाली…

न्यूजीलैंड ने अक्टूबर-नवंबर में ओमान-यूएई में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। केन विलियमसन को कीवी टीम की कप्तानी सौंपी गई है। यही 15 खिलाड़ी पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में भी हिस्सा लेंगे। चौंकाने वाली बात ये है कि न्यूजीलैंड की टी20 टीम में दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर को जगह नहीं मिली है। इसके अलावा ऑलराउंडर कोलिन डी ग्रैंडहोम भी बदकिस्मत रहे। न्यूजीलैंड ने अभी तक एक बार भी टी20 विश्व कप नहीं जीता है। हालांकि टीम 2019 के वनडे विश्व कप के फाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी।

टीम :
केन विलियमसन (कप्तान), टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, काइल जेमीसन, डेरिल मिशेल, जिम्मी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर, टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी, टिम साउदी।

आईपीएल-14 में कोविड-19 से बचाव के लिए होगी सख्ती

इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन कोविड-19 के कारण बीच में ही रोक दिया गया था। अब सितबंर-अक्टूबर में इसके मैच यूएई में होंगे। बीसीसीआई ने इसके लिए स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल्स जारी किए हैं। अगर गेंद स्टैंड में या स्टेडियम के बाहर जाती है तो उसकी जगह नई गेंद काम में ली जाएगी। बीसीसीआई के मुताबिक क्रिकेट गेंदों को लेकर जो नई रिसर्च की गई है उसके मुताबिक गेंद से कोरोनावायरस होने की संभावना बहुत कम है, लेकिन बोर्ड किसी तरह का कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ को छह दिन के आइसोलेशन से गुजरना होगा। इंग्लैंड में खेल रहे भारतीय खिलाड़ी हालांकि दुबई में क्वारंटीन पीरियड से नहीं गुजरेंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें बबल टू बबल ट्रांसफर की शर्तों को पूरा करना होगा।

द हंड्रेड टूर्नामेंट : शेफाली का आतिशी अर्धशतक

इंग्लैंड के द हंड्रेड फॉर्मेट में भारतीय महिला बल्लेबाज शैफाली वर्मा सबको प्रभावित कर रही हैं। शैफाली बर्मिंघम फ्यूनिक्स वुमैंस टीम की ओर से खेल रही हैं। सोमवार को वेल्स फायर वुमैंस के खिलाफ खेले गए एक मैच में उन्होंने 42 गेंदों पर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 76 रन बनाए। शैफाली की यह टूर्नामेंट में पहली फिफ्टी है। शैफाली वर्मा के साथ दूसरी ओपनर एवलिन जोन्स ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। जोन्स ने 35 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली जिसमें 9 चौके शामिल थे। दोनों ही बल्लेबाजों ने गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और अपनी टीम को 10 विकेट से मैच जिता दिया। उनके बीच नाबाद 131 रन की साझेदारी हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?