न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: डकवर्थ लुइस नियम से पाकिस्तान से हारा न्यूजीलैंड, रोचक हुई सेमीफाइनल की दौड़

पाकिस्तान की इस जीत के साथ ही सेमीफाइनल की दौड़ रोचक हो गई है। पाकिस्तान के अब आठ अंक हो गए हैं और वह पांचवें स्थान पर आ गया है। न्यूज़ीलैंड के भी आठ अंक हैं लेकिन वह बेहतर नेट रन रेट के आधार पर चौथे स्थान पर है। वहीं दूसरी ओर नीदरलैंड को हराकर अफगानिस्तान भी आठ अंकों के साथ छठे स्थान पर आ गया है। पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनी हुई है। वहीं, न्यूजीलैंड की राह मुश्किल हो गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 05 Nov 2023 1:52:56

World Cup 2023: डकवर्थ लुइस नियम से पाकिस्तान से हारा न्यूजीलैंड, रोचक हुई सेमीफाइनल की दौड़

एक दिवसीय विश्व कप 2023 का 35वाँ अहम मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला गया। बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए बारिश से बाधित इस मैच में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को डकवर्थ लईस नियम के तहत 21 रन से हरा दिया। पाकिस्तान की इस जीत के साथ ही सेमीफाइनल की दौड़ रोचक हो गई है। पाकिस्तान के अब आठ अंक हो गए हैं और वह पांचवें स्थान पर आ गया है। न्यूज़ीलैंड के भी आठ अंक हैं लेकिन वह बेहतर नेट रन रेट के आधार पर चौथे स्थान पर है। वहीं दूसरी ओर नीदरलैंड को हराकर अफगानिस्तान भी आठ अंकों के साथ छठे स्थान पर आ गया है। पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनी हुई है। वहीं, न्यूजीलैंड की राह मुश्किल हो गई है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट खोकर 401 रन बनाए। रचिन रवींद्र ने 108 की पारी खेली। वहीं, कप्तान विलियम्सन ने 95 रन का योगदान दिया। फिलिप्स ने 41 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वसीम जूनियर ने तीन विकेट लिए। हसन अली, इफ्तिखार अहमद और हारिस रऊफ ने एक-एक विकेट लिया।

पाकिस्तान के लिए फखर जमान ने 81 गेंद में नाबाद 126 रन बनाए। वहीं, कप्तान बाबर ने 63 गेंद में 66 रन की नाबाद पारी खेली। 25.3 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 200/1 था। इसके बाद बारिश की वजह से खेल नहीं हो सका और डकवर्थ लुईस नियम के तहत पाकिस्तान 21 रन से जीत गया। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने एक विकेट लिया।

पहला विकेट छह रन पर गिरने के बाद जमान और बाबर ने दूसरे विकेट के लिए 194 रन की अविजित साझेदारी की। जमान को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।



इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेकिन उसका यह फैसला सही नहीं रहा और न्यूज़ीलैंड ने 400 से ऊपर का विशाल स्कोर बना लिया। रचिन रवींद्र ने डेवोन कॉन्वे के साथ ओपनिंग साझेदारी में 68 और विलियम्सन के साथ दूसरे विकेट के लिए 180 रन जोड़े।

यह पहली बार है जब न्यूज़ीलैंड ने विश्व कप में 400 के स्कोर को पार किया है। इस पारी में उन्होंने कुल 46 चौके लगाए जो कि अब विश्व रिकॉर्ड है। यह पाकिस्तान के ख़िलाफ़ किसी भी टीम का वनडे इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। क्या पारी खेली रचिन रवींद्र और केन विलियमसन ने। बाक़ी बल्लेबाज़ों ने भी उपयोगी योगदान दिए और 400 के स्कोर को पार किया। पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ों ने निराश किया, बीच में उन्होंने वापसी की कोशिश तो की थी, लेकिन वह महज कोशिश भर थी।

रवींद्र ने 94 गेंदों पर 108 रन में 15 चौके और एक सिक्स लगाया जबकि विलियम्सन ने 79 गेंदों पर 95 रन में 10 चौके और दो छक्के लगाए। कॉन्वे ने छह चौकों की मदद से 35 रन, मार्क चैपमैन ने सात चौकों के सहारे 39 रन, ग्लेन फिलिप्स ने मात्र 25 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों के सहारे 41 रन और मिचेल सैंटनर ने 17 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 26 रन बनाये।

पाकिस्तान के गेंदबाजों ने काफी निराश किया। शाहीन शाह आफरीदी ने 90 रन लुटाये लेकिन कोई विकेट नहीं ले पाए। मोहम्मद वसीम ने 60 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि हसन अली, इफ्तिखार अहमद और हारिस रउफ को एक-एक विकेट मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?