न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विश्व कप से पहले न्यूजीलैण्ड को लगा झटका, चोटिल हुए टिम साउदी, खेलना मुश्किल

भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप से ठीक पहले न्यूजीलैंड की टीम को एक बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, विश्व कप से पहले उनका सबसे अनुभवी गेंदबाज चोट के कारण विश्व कप टीम से बाहर हो सकता है। हम बात कर रहे हैं तेज गेंदबाज टिम साउदी की जो इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और आखिरी वनडे में चोटिल हो गए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 15 Sep 2023 11:34:06

विश्व कप से पहले न्यूजीलैण्ड को लगा झटका, चोटिल हुए टिम साउदी, खेलना मुश्किल

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप से ठीक पहले न्यूजीलैंड की टीम को एक बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, विश्व कप से पहले उनका सबसे अनुभवी गेंदबाज चोट के कारण विश्व कप टीम से बाहर हो सकता है। हम बात कर रहे हैं तेज गेंदबाज टिम साउदी की जो इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और आखिरी वनडे में चोटिल हो गए हैं।

बोर्ड ने साउदी की इंजरी पर दिया अपडेट

लॉर्ड्स में खेले जा रहे मैच में टिम साउदी कैच पकड़ने के प्रयास में अंगूठे में चोट लगा बैठे थे, जिसके बाद वह ग्राउंड से बाहर चले गए। अब न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने साउदी की इंजरी पर अपडेट जारी किया है। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि साउदी को दाहिने हाथ के अंगूठे में चोट लगी है। अभी उनकी चोट का मूल्यांकन किया जाएगा, लेकिन इस मैच में वह वापसी नहीं करेंगे।

कैच पकड़ने की कोशिश में आउट हुए साउदी

बता दें कि टिम साउदी इंग्लैंड की पारी के 14वें ओवर में चोटिल हो गए थे। उन्होंने बेन लिस्टर की गेंद पर जो रूट का कैच पकड़ने की कोशिश की और इस प्रयास में वह चोटिल हो बैठे। साउदी इस मैच से बाहर हो गए हैं। आगे के लिए स्थिति तभी स्पष्ट होगी जब उनका स्कैन कराया जाएगा। टिम साउदी जिस वक्त चोटिल हुए उसी दौरान डैरेल मिचेल को भी चोट लगी थी जब उन्होंने जॉनी बेयरस्टो का कैच लपका। उनकी भी उंगली में चोट लगी है।

3 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं साउदी

गौरतलब है कि टिम साउदी न्यूजीलैंड टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं। 15 साल से क्रिकेट खेल रहे साउदी 3 विश्व कप (2011, 2015 और 2019) खेल चुके हैं और इन तीन विश्व कप में कुल 34 विकेट उनके नाम हैं। टिम साउदी चौथी बार के लिए भी वह विश्व कप टीम का अभी तक (15 सितंबर 2023) हिस्सा हैं, लेकिन उनकी चोट को देखकर इस बात की संभावना ज्यादा है कि वह शायद वर्ल्ड कप ना खेल पाएं। साउदी के अलावा डैरेल मिचेल भी विश्व कप टीम का हिस्सा हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत